{"_id":"6699783dde3e7824fa0405e4","slug":"congress-is-looking-at-eds-action-from-political-point-of-view-narnol-news-c-17-1-rtk1042-465793-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक दृष्टि से देख रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक दृष्टि से देख रही कांग्रेस
Fri, 19 Jul 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- महेंद्रगढ़ विधायक राव दानसिंह की शहर में स्थित आवास के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ी
महेंद्रगढ़। चार बार के विधायक राव दान सिंह के ठिकानों पर पड़ी ईडी की रेड को राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। हालांकि मामला 1392 करोड़ का लोन लेकर नहीं चुकाने का है। दूसरी तरफ ईडी की कार्रवाई के दौरान राव दान सिंह के समर्थकों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भाजपा पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
राव दान सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। हाल ही में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा था। बताया जाता है कि दान सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सिफारिश पर ही टिकट मिला था। हालांकि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी इस सीट पर मजबूत दावेदारी थीं, लेकिन हुड्डा के करीबी होने का लाभ राव दान सिंह को मिला था।
रावदान सिंह वर्ष 2004 में पहली बार महेंद्रगढ़ से विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2005 में हुए चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को महेंद्रगढ़ विधान सभा सीट पर जीत दिलाई थी। इसके बाद वर्ष 2009 में भी जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक दबदबे को कायम रखा था। इसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा की लहर होने के बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को हराकर चुनाव जीते थे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में वे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी से करीब 41510 मतों से हार गए थे।
विज्ञापन
राजनीतिक दृष्टि से मजबूत हैं दान सिंह
वर्तमान में महेंद्रगढ़ विधानसभा से कांग्रेस की ओर से राव दान सिंह मजबूत स्थिति में हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा अभी तक अपने प्रत्याशी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है। हाल ही में हरियाणा में हुए लोकसभा चुनावों में प्रदेश की दस सीटों में से पांच पर भाजपा और पांच पर कांग्रेस की जीत हुई है। ऐसे में आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र से राव दान सिंह सबसे मजबूत स्थिति में है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने बीसी सम्मान सम्मेलन में दिए थे संकेत
बीते मंगलवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुए बीसी सम्मान सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर कहा था कि वह बनिये के बेटे हैं और पाई-पाई का हिसाब लेकर आए हैं। हुड्डा साहब आप क्या हिसाब मांगोगे, हिसाब तो हम लेकर जाएंगे। वहीं, राव दान सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीब होने के चलते लोग इस रेड को राजनीतिक दृष्टि से देख रहे हैं।