फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   congress asitation in narnol

महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
congress asitation in narnol
महेंद्रगढ़। शहर के आंबेडकर चौक पर महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की शहरी जिला प्रधान बाला देवी ने किया।
विज्ञापन

प्रधान बाला देवी ने कहा कि मोदी राज में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। आज रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं खाद्य पदार्थ दाल, सरसों का तेल, आटा, फल, सब्जियों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए रसोई का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। एक तरफ तो कोरोना महामारी के कारण जहां लोगों के काम धंधे ठप्प हो गए वहीं लोगों की नौकरियां भी चली गई, ऐसे में लगातार बढ़ती महंगाई आम आदमी के लिए आफत बनी हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह महंगाई के ऊपर लगाम लगाएं ताकि आम आदमी आराम से जीवन यापन कर सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते महंगाई पर काबू नहीं पाया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। इस अवसर पर सूबेदार हरि सिंह, अनिल डागर, कमला, संतोष, कांता, संतो, प्रेमलता, जगवंति सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कनीना। खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कनीना के पेट्रोल पंप पर महिला जिला अध्यक्ष सुनीता मावता के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। सुनीता मावता ने कहा कि मोदी सरकार ने रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर लोगों पर महंगाई की मार की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शशि बाला, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस राहुल राव, ब्लॉक अध्यक्ष कनीना यूथ कांग्रेस नीरज चौधरी, रतन लाल शर्मा, अभय सिंह, राजेश देवी, रोशनी देवी, रेशमी देवी, जिला महासचिव राजवंती दहिया, अंगूरी देवी, भतेरी देवी, संतोष देवी, निर्मला देवी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed