फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congratulations to Sandeep Punia

ओलंपिक देता है भाईचारे का संदेश : रामबिलास शर्मा

Sat, 24 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to Sandeep Punia
महेंद्रगढ़ आवास पर ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों के सम्मान में तिरंगा लहराकर शुभकामनाएं ? - फोटो : Narnol
टोक्यो में हो रहें ओलंपिक खेलों के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को देश की तरफ से आशीर्वाद और सम्मान, उनकी जीत की सुनिश्चित के लिए प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने जयराम सदन में तिरंगा झंडा लहराकर देश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरहेती जाखल के संदीप पुनिया भी 30 जुलाई को टोक्यो के लिए बैंगलोर से रवाना हो रहें है जो 5 अगस्त को दोपहर 1 बजे उनका मुकाबला होगा। शर्मा ने संदीप पुनिया, हरियाणा प्रदेश और देश की तरफ से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जीत की कामना की। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देना है। ओलंपिक में दुनिया भर के एथलीट विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। ओलंपिक को दुनिया की सबसे अग्रणी खेल प्रतियोगिता माना जाता है जिसमें 200 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस गेम में महेंद्रगढ़ जिले से संदीप पुनिया 5 हजार मीटर पैदल चाल में भाग लेकर देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर नपा पूर्व प्रधान रमेश बोहरा, पवल खैरवाल, सुधीर दीवान, अमित भारद्वाज पाली सहित अनेकों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed