फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congratulated the state president of the Chamber of Commerce, handed over a memorandum of demands to the MLA

Mahendragarh-Narnaul News: व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का किया अभिनंदन, विधायक को सौंपा मांग पत्र

Sat, 26 Jul 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congratulated the state president of the Chamber of Commerce, handed over a memorandum of demands to the MLA
फोटो संख्या:82- कमला भवन धर्मशाला में आयोजित अ​भिनंदन  कार्यक्रम में मंचासीन हरियाणा  व्यापार म
महेंद्रगढ़। हरियाणा व्यापार मंडल के तत्वावधान में शहर में हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद्र गुप्ता का अभिनंदन कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन


शहर की कमला भवन धर्मशाला में शनिवार देर शाम तक चले इस कार्यक्रम के दौरान शहर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधि, पार्षद और सामाजिक संगठनों की ओर से विधायक को मांग पत्र सौंपा गया। पत्र में जीएसटी के अनुपालन में सरलता, व्यापारियों के लिए पेंशन योजना, बाजारों में साफ-सफाई और आधारभूत सुविधाओं का सुधार, लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता, व्यापारी सुरक्षा कानून की प्रभावी क्रियान्वित शामिल थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान महेंद्रगढ़ विधायक विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा महेंद्रगढ़ के व्यापारी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। आपके द्वारा प्रस्तुत मांगपत्र का हर बिंदु मेरे लिए महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर सुझाव और समस्या को विधानसभा में प्राथमिकता के साथ उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा के प्रदेश महासचिव महेश जोशी ने कहा कि संगठित व्यापारी वर्ग ही समाज को सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में प्रेरित करता है। रेड क्रॉस के माध्यम से व्यापारी समुदाय और समाज के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए सदैव तैयार हैं।
प्रदेशाध्यक्ष विजयलक्ष्मी गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा हरियाणा व्यापार मंडल का उद्देश्य केवल व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा करना नहीं, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं, कानूनी सुरक्षा और सामाजिक सहयोग से जोड़ना भी है। महेंद्रगढ़ की ऊर्जा और व्यापारी एकजुटता पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल हैं।


व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अग्रवाल ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए गणमान्यजनों, अतिथियों, पार्षदगण और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ निरंतर प्रयासरत है कि हर व्यापारी की समस्या को नीति-निर्धारकों तक पहुंचाया जाए। आज का यह आयोजन इसी दिशा में एक मजबूत कदम है। शहर के पार्षद लक्ष्मीकांत, ममता सोनी, सीमा पार्षद, बिजेंद्र यादव, संजय मित्तल, राधाकृष्ण मक्कड़, पार्षद सुनील तायल, नरेंद्र खन्ना, नवीन राव, सुधीर मित्तल अश्वनी सोनी आदि ने मांगपत्र सौंपा।

फोटो संख्या:82- कमला भवन धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन  कार्यक्रम में मंचासीन हरियाणा  व्यापार म

फोटो संख्या:82- कमला भवन धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन  कार्यक्रम में मंचासीन हरियाणा  व्यापार म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed