फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Complaint fo cyber crime on the portel

साइबर क्राइम की शिकायत के लिए पोर्टल जारी

Sat, 21 Aug 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Complaint fo cyber crime on the portel
साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करवाने के लिए एनसीआरपी पोर्टल जारी किया गया। इस पर पीड़ित व्यक्ति मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। पुलिस को तत्काल सूचना मिले इसके लिए यह पोर्टल जारी किया गया है। पीड़ित व्यक्ति पोर्टल पर शिकायत करें अथवा टोल फ्री नंबर 155260 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकांश साइबर क्राइम के मामलों में कार्रवाई करने में मात्र इसलिए देर होती है, क्योंकि घटनाओं की सूचनाएं पुलिस को समय से नहीं मिल पाती हैं। घटना के त्वरित बाद पुलिस को सूचना मिलने पर खातों से कटे रुपयों की निगरानी में आसानी होती है, लेकिन देखा जाता है कि घटना होने के आठ से दस घंटे अथवा कई मामलों में कई दिन बाद फरियादी थाने पहुंचता है।
विज्ञापन

शिकायत करने से पहले जुटाएं जानकारी
शिकायतकर्ता का नाम, पता व मोबाइल नंबर, पैसे निकले वह बैंक खाता संख्या व बैंक की जानकारी, जालसाज के सम्भावित मोबाइल नंबर या जालसाज से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी। शिकायत की रिपोर्ट करने के बाद शिकायतकर्ता को एक प्रणाली उत्पन्न होगी। जिसमें शिकायतकर्ता को एसएमएस/मेल के माध्यम से लॉग-इन आईडी प्राप्त होगी। उक्त लॉग-इन आईडी का उपयोग करके शिकायतकर्ता को 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत का पंजीकरण पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed