फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Common people including HUDA sector got it, development work will be done for Rs. 6 crores

Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर सहित आमजन को मिली, छह करोड़ में होगा विकास कार्य

Wed, 06 Nov 2024 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Common people including HUDA sector got it, development work will be done for Rs. 6 crores
नारनौल। हुडा सेक्टर एक सहित शहर के लोगों को अब राहत मिलेगी। बुधवार को नारनौल के विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने करीब छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों का नारियल फोड़कर श्रीगणेश किया। इस छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों में 2 करोड़ 34 लाख रुपये से महिला थाने से महिला आईटीआई तक की सड़क, 3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से हुडा सेक्टर की सड़क और 90 लाख रुपये की लागत से चितवन वाटिका में पार्क को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन सभी विकास कार्यों की सभी औपचारिकता पिछली सरकार में पूरी हो चुकी थी, लेकिन आचार संहिता लग जाने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने सभी ठेकेदारों को समय पर काम को पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि आज विकास कार्यों का शुभारंभ कर दिया गया है और अब आगे शहर के सभी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

इस शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, डीएमसी महाबीर प्रसाद, एक्सईएन सुंदरसिंह श्योराण, पार्षद मोहनलाल शर्मा, पार्षद कपिल यादव, पार्षद महेश शर्मा, पवन डीसी, प्रवीण कुमार, जितेंद्र जोगी, उमेद बड़कोदा, अनिल शर्मा, धर्मबीर यादव, महेश कुमार, मनोज शेखावत, पंकज यादव प्रधान हुडा सेक्टर तथा सपना गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी सड़क से सेक्टर-1 वासियों को मिलेगा निजात
टूटी सड़कों को लेकर हुडा सेक्टर एक के लोग लंबे समय से प्रयासरत थे। हुडा के लोगों ने सड़कों की मांग जनपरिवेदना समिति की बैठक में भी रखी थी। पूरे हुडा सेक्टर की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। अब 3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से पूरे सेक्टर की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण का शुभारंभ होने के बाद हुडा के लोगों में खुशी व्याप्त है।

अब असल स्वरूप में नजर आएगी चितवन वाटिका
शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने स्थित चितवन वाटिका भी अब अपने असल स्वरूप में नजर आएगी। मुख्य बाजार में गंदगी से अटी पड़ी पार्किंग तथा सब्जी की रेहड़ियों के लगे रहने से सुंदर चितवन वाटिका बदहाल अवस्था में पड़ी थी। अब करीब 90 लाख रुपये की लागत से इसमें सुंदर पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क के बीच में एक बड़ा फ्लैग, दोनों तरफ बैठने के लिए झोपड़ी, सुंदर घास व पौधों के अलावा इसके बाहर नाले के साथ गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी।



दो करोड़ 34 लाख से बनेगी महिला थाने से महिला आईटीआई तक सड़क
महिला थाने से महिला आईटीआई तक दो करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सड़क मार्ग शहर का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग में अनेक जगह गड्ढे बने हुए थे। यह मार्ग नागरिक अस्पताल, रेलवे स्टेशन, कॉलेज, अनाज मंडी की ओर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed