फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   colonizer,unaprove

21 कॉलोनियों को नियमित करने के लिए नप दोबारा भेजेगा प्रस्ताव

Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
colonizer,unaprove
नगर परिषद नारनौल - फोटो : Narnol
नगर परिषद अवैध 21 कॉलोनियों को सर्वे कराकर दोबारा से वैध करने करने के लिए शहरी निकाय विभाग को भेजेगा। जिससे इन कॉलोनियों में लोगों सड़क, सीवर और पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। दूसरी ओर पहले वैध हुई चार कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने 25 अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए दो साल सरकार के पास भेजा था। जिससे अवैध कॉलोनियों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। इसके लिए नप ने 25 कॉलोनियों की सूची शहरी निकाय विभाग को भेजी थी। इसमें से सरकार ने राम करण दास एक्सटेंशन, महात्मा ज्योतिबा फुले नगर, आर्दश नगर एक्सटेंशन व अग्रसेन कॉलोनी एक्सटेंशन को नियमित किया था। अन्य कॉलोनियों में कमी होने के कारण वैध नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नप के अनुसार अन्य 21 कॉलोनियों में काफी काम हो चुके है। लेकिन, विभाग ने साल 2015 के गुगल मैप के आधार पर इनके नियमित करने का फैसला लिया था। ऐसे में कई कॉलोनियों वैध करने की लिस्ट से बाहर हो गई थी। नप के अनुसार शहर के विकास के लिए सभी कॉलोनियों का वैध होना जरुरी है। वर्तमान में सभी में 60-70 फीसदी तक बसावट है। साल 2015 के गुगल इमेज के अनुसार फौजदार कॉलोनी में 50 फीसदी से कम बसावट है। राम सिंह कॉलोनी में भी 20 फीसदी, फौजदार कॉलोनी एक्सटेंशन में 40 फीसदी व केशव नगर एक्सटेंशन पार्ट-2 में बिल्टअप एरिया 50 फीसदी से कम व अन्य कॉलोनियों में इसी प्रकार की कमी होने से वैध नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कॉलोनियों है अवैध
अवैध कॉलोनियों में केशव नगर एक्सटेंशन, दयानगर एक्सटेंशन, अपोजिट फौजदार कॉलोनी, काका रामसिंह कॉलोनी, फौजदार एक्सटेंशन, रामकरण दास एक्सटेंशन, हीरा नगर, अपोजिट एनबीसीसी, पटेल नगर, नियर कैनाल रेस्ट हाऊस कॉलोनी, केशव नगर एक्सटेंशन पार्ट-2, सुभाष नगर, सुभाष नगर एक्सटेंशन, न्यू आदर्श नगर, खेतानाथ कॉलोनी, एंपलाइज कॉलोनी एक्सटेंशन, माली टिब्बा एक्सटेंशन, दयाल नगर, मंदिर मोडावाला एक्सटेंशन, केटी कॉलोनी छाजू पुरम, रघुनाथ नगर व रेलवे कॉलोनी के पीछे की कॉलोनी शामिल है।

नप 21 कॉलोनियों का दोबारा से सर्वे कराकर व हाउस से पासकर अप्रूवल के लिए भेजेगा। वर्तमान में सभी कॉलोनियों को नियमित करने की जरूरत है। जिससे पूरे शहर का एक सामान विकास हो सके।
- भारती सैनी, चेयपर्सन, नप नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed