{"_id":"611563038ebc3e2a384afec3","slug":"college-admission-process-could-not-start-due-to-technical-reasons-narnol-news-rtk620790178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाई कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाई कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने तकनीकी कारणों के चलते 12 अगस्त से यूजी कोर्सों के लिए कॉलेजों में शुरू होने वाली ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। अब ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी। हालांकि विभाग द्वारा अभी तक पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन संभावना है कि एक-दो दिन में पूरा शेड्यूल जारी कर ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विभाग द्वारा अचानक से शेड्यूल में परिवर्तन करने से विद्यार्थियों को भी परेशानी हुई, क्योंकि विद्यार्थियों ने 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी तैयारी कर ली थी। अनेक विद्यार्थियों ने विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास किया लेकिन विभाग द्वारा अभी तक पोर्टल शुरू ही नहीं किया।
बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आतुर है। वहीं विभाग ने भी परिणाम घोषित के बाद यूजी कोर्सों के लिए कॉलेज में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया था। इस शेड्यूल के अनुसार 12 अगस्त से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से गुरुवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। अब विभाग ने 16 अगस्त से दोबारा दाखिलों का शेड्यूल जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन
जिले में 14 राजकीय व 13 निजी कॉलेजों में होंगे दाखिले
जिले में 14 राजकीय महाविद्यालय है। जिनमें यूजी कोर्स के विभिन्न संकायों की 10620 सीटें है। जबकि जिले 13 निजी कॉलेज है। इनमें विभिन्न संकायों की 6100 के करीब सीटें है। सबसे अधिक 1560 सीटें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में है। उसके बाद 1200 सीटें राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में है। जबकि सबसे कम 240 सीटें निजामपुर के छीलरो कॉलेज में है। जबकि निजी कॉलेजों में सबसे अधिक 880 सीटें आरपीएस कॉलेज बलाना व 800 सीटें सूरज कॉलेज महेंद्रगढ़ में है।
जिले के राजकीय कॉलेजों में सीटों की स्थिति
पीजी कॉलेज नारनौल 1560
महिला कॉलेज नारनौल 1200
महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ 1040
राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ 1280
राजकीय कॉलेज कनीना 1200
राजकीय महिला कॉलेज उन्हानी 480
राजकीय कॉलेज नांगल चौधरी 560
राजकीय महिला कॉलेज नांगल चौधरी 460
राजकीय कृष्ण नगर कॉलेज 400
राजकीय कॉलेज सीहमा 240
राजकीय कॉलेज छीलरो 240
राजकीय कॉलेज सतनाली 620
राजकीय कॉलेज अटेली 940
राजकीय महिला कॉलेज अटेली 400
- जिले के निजी कॉलेजों में सीटों की स्थिति
निजी कॉलेज - कुल सीटें
ओपी मेमोरियल कॉलेज खुडाना 200
आरपीएस कॉलेज बलाना 880
यदुवंशी कॉलेज थनवास 400
श्रीराम डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ 320
बीआर डिग्री कॉलेज सेहलंग 480
एमआर कॉलेज मित्रपुरा 320
केडी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ 504
भारतीय डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ 280
सूरज कॉलेज महेंद्रगढ़ 800
राव मूलचंद कॉलेज महेंद्रगढ़ 360
राव जयराम कॉलेज महेंद्रगढ़ 560
भूमिका डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ 560
राव बहादुर सिंह कॉलेज महेंद्रगढ़ 440
वर्जन
तकनीकी कारणों से आज दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। विभाग द्वारा 16 अगस्त से दोबारा दाखिलों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। शेड्यूल के हिसाब से ही ऑनलाइन दाखिले होंगे। अभी विभाग द्वारा कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है।
- प्रो. सतीश कुमार सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज, नारनौल।