{"_id":"61e701a2e911c701964d2e52","slug":"coaching-centers-are-opening-bypassing-the-rule-narnol-news-rtk6360893116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम को दरकिनार कर खुल रहे कोचिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम को दरकिनार कर खुल रहे कोचिंग सेंटर
विज्ञापन
सतनाली में कोचिंग सेंटर से लौटते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Narnol
सरकार के बंद करने के आदेश के बाद भी सतनाली में कोचिंग सेंटर बिना किसी रोक-टोक के चल रहे हैं। इन कोचिंग सेंटरों के खिलाफ संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सरकार ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर आदि शिक्षण संस्थानों को 26 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। बंद के आदेशों को दरकिनार करते हुए सतनाली के कोचिंग सेंटर लगातार खुल रहे हैं। दूसरी ओर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान सरकार के आदेशानुसार बंद हैं। बता दें कि सरकार द्वारा छुट्टियां घोषित किए जाने के बाद भी सतनाली के कुछ निजी स्कूलों नें कक्षाएं जारी रखी थीं, जिसे प्रशासन की बंद करवा दिया था, लेकिन कोचिंग सेंटरों की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं है। इनमें कक्षाएं लगातार जारी है। कोचिंग सेंटरों में कोराना गाइडलाइन का भी पालन नहीं हो रहा है।
कोरोना नियमोें का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। नियमोें की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि कोचिंग व अन्य शिक्षण संस्थानों की जांच करें और जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें। -दिनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़