फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM public dialogue program in Narnaul, Glimpse of traditional-rural environment, stage coated with cow dung

नारनौल में सीएम का जनसंवाद कार्यक्रम: परंपरागत व ग्रामीण परिवेश की झलक, स्टेज पर गाय के गोबर से लेप किया गया

Wed, 24 May 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 May 2023 01:01 PM IST
सार

हरियाणा के जनसंवाद कार्यक्रम में परंपरागत व ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिली। खान-पान से लेकर सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह पारंपरिक की गई हैं। ठेठ हरियाणवी अंदाज में मुख्यमंत्री का ग्रामीणों द्वारा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
CM public dialogue program in Narnaul, Glimpse of traditional-rural environment, stage coated with cow dung
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज बुधवार को बलाहा कलां के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में जिले के पहले जनसंवाद किया। सीएम का हेलीकाप्टर गांव के सरकारी स्कूल में बने हेलीपेड़ पर उतरा। मौसम ख़राब होने के चलते पहले सीएम के सड़क मार्ग से आने की उम्मीद जताई जा रही हैं, लेकिन अब सीएम हेलीकाप्टर से आए। जनसंवाद कार्यक्रम में परंपरागत व ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिली। खान-पान से लेकर सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह पारंपरिक की गई हैं। ठेठ हरियाणवी अंदाज में मुख्यमंत्री का ग्रामीणों द्वारा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के बैठने के लिए लगाए गद्दे
मुख्यमंत्री सहित तमाम मेहमानों के लिए स्टेज पर सोफे व कुर्सियों की बजाए परंपरागत मूढों की व्यवस्था की गई है। गर्मी के सीजन में दक्षिणी हरियाणा की सबसे फेवरेट डिश के रूप में जानी जाने वाली राबड़ी का स्वाद भी मेहमान चखा। कुछ जगह पर ग्रामीणों द्वारा स्टेज पर परंपरागत शैली में टेंट की बजाए छप्पर भी बनाए गए हैं। वहीं मुख्य स्टेज को गाय के गोबर तथा मिट्टी के लेप से सजाया गया है। पेयजल के लिए हर जगह पर पानी के मटके रखवाए गए।
विज्ञापन


ये हैं शेडूयल
मुख्यमंत्री 24 से 26 मई तक 3 विधानसभा क्षेत्रों के 9 गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। आज नांगल चौधरी विधानसभा के गांव बलाह कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, निजामपुर में व्यामशाला में व गांव मौसनुता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। इसी प्रकार 25 मई को नारनौल विधानसभा के गांव ढाणी बाठोठा के ज्ञान केंद्र में, मंडलाना के ज्ञान केंद्र में व गांव सिहमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। 26 मई को महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव नांगल सिरोही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, बवानियां में खेल का मैदान नजदीक  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सतनाली के सामुदायिक केंद्र में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed