फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM flying team investigated garbage collection

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग टीम ने कूड़ा उठान की जांच की

Tue, 11 Feb 2025 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
CM flying team investigated garbage collection
फोटो नंबर-10नगर परिषद कार्यालय में घर-घर कूड़ा उठान की जांच करती सीएम फ्लाईंग टीम। संवाद
नारनौल। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को घर-घर कूड़ा उठान की जांच करने के लिए रेवाड़ी से सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंची।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही जांच टीम पहुंची तो कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। अपने कार्यालयों में बैठे रहे। यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। सीएम फ्लाइंग टीम ने घर-घर कूड़ा उठान करने वाले ठेकेदार, नप के अधिकारियों के साथ दो घंटे तक कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करती रही।
टीम ने शहर की सफाई से संबंधित सभी जानकारी ली। टीम ने जांच के दौरान पूछा कि समय पर कूड़ा उठान हो रहा है या नहीं। साथ ही कूड़ा उठाने के लिए ठेकेदार के पास टेंपों पर्याप्त है या नहीं। यदि पूरे हैं तो सभी ठीक काम कर रहे हैं। टीम ने पता किया कि ठेकेदार ने कहीं खराब टेंपों को शामिल तो नहीं किया है। बता दें कि कूड़ा उठान के ठेके को लेकर फरीदाबाद में खामियां मिली थीं। इसके बाद प्रदेश में कूड़ा उठाने करने वाली कंपनी की जांच की जा रही।
विज्ञापन

घर-घर कूड़ा उठाने का ठेका एक कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन दो बार इसका कार्यकाल बढ़ा दिया था। इस कंपनी के कार्य पर सवाल उठ रहे थे। जिसकी शिकायत सीएम फ्लाइंग को पहुंच गई। शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी इंस्पेक्टर राजेश के नेतृत्व सुबह नगर परिषद पहुंची थी। टीम कूड़ा उठाने वाली कंपनी के रिकाॅर्ड काे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेंट

नप में जांच के बाद टीम पहुंची डंपिंग स्टेशन
नगर परिषद में दो घंटे जांच करने के बाद टीम रघुनाथपुरा डंपिंग स्टेशन पहुंची। जहां शहर का कूड़ा डाला जाता है। वहां कंपनी के पूरे कार्य की जांच की गई। इसके साथ ही टेंपों में कितना कूड़ा आता है, इसकी भी धर्मकांटे पर जांच करवाई गई। टीम ने टेंपो की भी गिनती की। साथ ही सभी उपकरणों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed