फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying raids in Haryana Agriculture Department offices, causing panic among officers and employees

Haryana: कृषि विभाग के कार्यालयों में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा

Fri, 19 Jul 2024 01:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 Jul 2024 01:16 PM IST
सार

रोहतक के किसान कल्याण विभाग शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा यहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी समेत कितने किसानों को किस योजनाओं का लाभ मिल रहा है और इस तरह के अन्य कई मुद्दों पर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
CM Flying raids in Haryana Agriculture Department offices, causing panic among officers and employees
नारनौल में दस्तावेज चेक करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के रेवाड़ी रोड स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण किया। इस छापेमारी के दौरान टीम सीएम विंडो सहित अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है । मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की इस कार्रवाई के बाद कृषि विभाग कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम बंद कमरे में फाइलों की जांच कर रही है। जिसके बाद खामी मिलने पर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को लगातार कृषि विभाग के कार्यालय में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद यह छापेमारी की गई।

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग का किसान कल्याण विभाग रोहतक में छापा
रोहतक के किसान कल्याण विभाग शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा यहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी समेत कितने किसानों को किस योजनाओं का लाभ मिल रहा है और इस तरह के अन्य कई मुद्दों पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सम फ्लाइंग ऑफिसर पूनम हुड्डा एवं सीआईडी इंस्पेक्टर दिनेश ढाका के नेतृत्व में टीम सुबह 10:00 बजे कृषि भवन एवं किसान क्लब रोहतक में पहुंची। यहां पर किसान योजनाओं में कितने लोगों ने आवेदन किया और कितने को लाभ मिले। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर अधिकारियों ने पूछताछ की करीब तीन घंटे तक यह अभियान चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम

फतेहाबाद लघु सचिवालय स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। टीम ने अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी से लेकर किसानों को की जाने वाले योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली गई।   टीम ने कृषि उप निदेशक डॉ. राजेश सिहाग से भी पूछताछ की। 



मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एएसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम सुबह 10 बजे के बाद कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंची। उनके साथ सीआईडी के कर्मचारी भी रहे। कर्मचारियों व अधिकारियों की पहले हाजिरी जांची गई। उसके बाद योजनाओं का किसानों को दिए गए लाभ के बारे में पड़ताल की। दोपहर 12.30 बजे बाद भी टीम जांच में जुटी हुई थी।

झज्जर पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम

झज्जर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने सबसे पहले अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। उसके बाद किसानों को मिलने वाली योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली।  टीम ने कृषि उप निदेशक डॉ. जितेंदर अहलावत से भी पूछताछ की। इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक रामनिवास ने किया। टीम सुबह 11 बजे कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंची। सबसे पहले कर्मचारियों व अधिकारियों की हाजिरी जांची गई। उसके बाद योजनाओं का किसानों को दिए गए लाभ के बारे में पड़ताल की। फिलहाल टीम कार्यालय में जानकारी ले रही थी।

कुरुक्षेत्र में सीएम फ्लाइंग की टीम ने कृषि विभाग में दी दबिश

कुरुक्षेत्र में कृषि एवं कल्याण विभाग में आज सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने दबिश दी। इस औचक निरीक्षण से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। टीम ने विभाग का हाजिरी रजिस्टर और किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का रिकॉर्ड खंगाला।

 सुबह करीब 10 बजे सीएम फ्लाइंग टीम ने विभाग में दस्तक दी। टीम ने आते ही कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर जांचा। जो कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं थे, वह तुरंत अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। अभी टीम विभाग के रिकॉर्ड को जांच रही है। बताते चलें कि 12 जुलाई को टीम ने बिजली के पिपली और कुरुक्षेत्र कार्यालय का निरीक्षण किया था। उससे पहले एलएनजेपी अस्पताल में एम्बुलेंस और उससे संबंधित रिकॉर्ड खंगाला था। हालांकि टीम में शामिल अधिकारी इसे रूटीन जांच बता रहे हैं।

अंबाला में सीएम फ्लाइंग ने निरीक्षण किया

अंबाला सिटी में कृषि विभाग उपनिदेशक कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने निरीक्षण किया। सीएम फ्लाइंग की टीम सुबह कार्यालय में पहुंची तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग टीम में सब इंस्पेक्टर हितेंद्र गौतम, एएसआई सुखविंदर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम से राजकुमार की देखरेख में चली। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक भी निरीक्षण जारी था। टीम ने विभाग में विभिन्न योजनाओं से जुड़ा रिकॉर्ड और कर्मचारियों से जुड़ा रिकॉर्ड चेक किया। इसके साथ ही विभाग की क्या योजनाएं हैं और किन-किन लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला है, उनका भी रिकॉर्ड लिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed