फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying raids at the local liquor wholesaler

देसी शराब के थोक विक्रेता के स्थान पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raids at the local liquor wholesaler
कनीना। कनीना-रेवाड़ी मार्ग पर भड़फ गांव के पास स्थित देसी शराब के थोक विक्रेता (एल-13) के यहां सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सूबे सिंह डीएसपी नारनौल राज सिंह अलका, एक्साइज इंस्पेक्टर जतिन, एसआई संदीप सिंह, एसएचओ विनय कुमार व चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह आदि ने छापा मारा। इस दौरान उन्हें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे कनीना सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सूबे सिंह दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि हुकुमचंद नामक व्यक्ति के नाम लाइसेंस है। वह देसी शराब के थोक विक्रेता हैं, किंतु उनके यहां अंग्रेजी शराब मिली। उनके यहां विभिन्न ब्रांड के 174 क्वाटर, 244 अद्धा, 457 बोतल एवं 454 बीयर बरामद की गई। टीम ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेल्समैन सुनील कुमार ने बताया कि शाम चार बजे आबकारी विकास नारनौल के जतिन प्रकाश प्रकाश, दलीप सिंह आबकारी निरीक्षक और सीएम फ्लाइंग के सूबे सिंह सीएम फ्लाइंग स्टाफ के साथ नारनौल हेड क्वार्टर के डीएसपी राज सिंह अलका व अन्य की मौजूदगी में हुकुमचंद कनीना एल-13 का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अंग्रेजी शराब व बीयर मिली। जिनकी बिक्री रिटेल मेें करता हूं, जिनकी लिस्ट बना दी है। मैंने अपने हस्ताक्षर सभी की मौजूदगी में कर दिए गए हैं। इस संबंध में कंपनी के मालिक से बार बार संपर्क साधना चाहा, किंतु फोन नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed