फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying imposed fine of Rs 7.28 lakh on 11 overloaded vehicles

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग ने 7.28 लाख रुपये का 11 ओवरलोड वाहनों पर लगाया जुर्माना

Mon, 01 Apr 2024 01:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Apr 2024 01:57 PM IST
विज्ञापन
CM Flying imposed fine of Rs 7.28 lakh on 11 overloaded vehicles
नारनौल। नारनौल में सीएम फ्लाइंग व आरटीए नारनौल ने सयुंक्त रूप से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की है। शनिवार देर सायं सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सराय सुरानी के पास टीम ने छापेमारी की। इस दौरान सीएम फ्लाइंग व आरटीए ने 11 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इसके बाद उनका वजन करवाया गया। इस दौरान ओवरलोड वाहनों में भारी अनियमितता मिली। टीम ने 11 ओवरलोड वाहनों पर 7 लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही ओवरलोड वाहनों को श्री बालाजी पार्किंग में खड़ा करवाया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की तरफ से एएसआई सचिन कुमार व आरटीए विभाग की तरफ से सहायक सचिव प्रदीप शर्मा व उनकी टीम मौजूद रही। इस दौरान एक ट्रक जो बिना ई-रवाना के पाया गया उसे खनन विभाग ने सीज कर दिया। इसका जुर्माना बाद में भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed