{"_id":"66747dd471ee5662e407f1e4","slug":"cleaning-work-poison-is-dissolving-in-the-air-soot-on-the-walls-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110224-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: काम सफाई का, हवा में घोल रहे जहर... दीवारों पर चढ़ी कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: काम सफाई का, हवा में घोल रहे जहर... दीवारों पर चढ़ी कालिख
Fri, 21 Jun 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- 12:39 बजे वन मंडल कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर उठता धूआं व खराब हुई स्लोगन लि
महेंद्रगढ़। शहर में सफाईकर्मी ही हवा में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। नगरपालिका की सफाई व्यवस्था लंबे समय से चौपट हो रही है। शहर में दिनभर जगह-जगह कूड़े के ढेरों में लगी आग से विषैला धुआं शहरवासियों का दम घोंट रहा है। जिम्मेदारों की ओर से लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कोई संज्ञान भी नहीं लिया जा रहा है।
वीरवार को जब अमर उजाला की टीम ने शहर में पड़ताल की तो खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय से जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय तक जाने वाली एक किलोमीटर सड़क पर पांच सरकारी कार्यालयों के आगे कचरे के ढेरों में लगी आग से दिनभर धुआं उगलता रहा। इस मार्ग पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वन विभाग कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र कार्यालयों के सामने कचरे के ढेर में आग लगी हुई थी।
पूरे शहर में शाम के समय हो जाता है धुआं ही धुआं
शहर में पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन नहीं होने से लोग भी खुले में कचरा फेंकने को मजबूर हैं। सफाई कर्मचारी भी इन कचरे के ढेरों को उठाने की बजाए आग लगा देते हैं, जिसके कारण दिनभर वाहनों के गुजरने से राख के गुब्बार लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। शहर में गोशाला धोलपोश के पीछे बने डंपिंग यार्ड में भी आए दिन आग लगने से धुएं के गुब्बार उठते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा आंबेडकर चौक के पास, शॉपिंग कांपलेक्स, गौशाला रोड, सब्जी मंडी रोड, परशुराम चौक के आसपास कूड़े के ढेरों में आग लगाई जा रही है और जिम्मेदार मौन बैठे हैं।
विज्ञापन
वन विभाग के स्लोगनों पर भी जमी कालिख
वन विभाग की ओर से इस मार्ग पर दोनों ओर पड़ने वाली करीब एक हजार मीटर की दीवारों पर लाखों रुपये खर्च कर पर्यावरण सरंक्षण के लिए स्लोगन लिखवाए गए थे। कूड़े के ढेरों में आग लगाने से इन स्लोगनों पर भी कालिख जम गई। इस मार्ग पर पांच से अधिक सरकारी विभागों के कार्यालय होने से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागम करते हैं जो यह स्लोगन देखकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे थे। अब इनपर जमी कालिख से दीवारें भी बदहाल को गई हैं।
कूड़े का उठान करने की बजाए आग लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कर्मचारी तय समय पर कचरे का उठान कर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाएं। अब नियमित रूप से इसके लिए निगरानी की जाएगी। कोई भी कर्मचारी कूड़े के ढेरों में आग लगाता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।