फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleaners' strike continues, could not be cleaned

मांगों को लेकर नपा सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Tue, 24 May 2022 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cleaners' strike continues, could not be cleaned
अटेली नपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। - फोटो : Narnol
नारनौल/मंडी अटेली। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के दूसरे दिन भी शहर में सफाई नहीं हो सकी और न ही कूड़े का उठान किया जा सका। इससे शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। नतीजतन आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो 27 मई को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि कौशल योजना चालू करके सरकार ने सफाई कर्मचारियों, डीसी रेट पर लगे सफाई वाहन चालकों के साथ अन्याय किया है, क्योंकि कौशल योजना के तहत 12878 रुपये हर महीने मेहनताना मिलता है जबकि वैसे 15000 रुपये मिलता था। उन्होंने सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 18 महीनों का बकाया एरियर देने, नपा प्रशासन जो रोल पर नहीं है उन्हें रोल पर करने, साथ ही रोल कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को पहले भी मांगों के बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन कोई भी मांग लागू नहीं की गई। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 27 मई तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान गीता देवी, रेखा देवी, उषा देवी, मंजू देवी, सीमा, लक्ष्मी, मनीष कुमार, मनोज कुमार, रोहतास, राकेश, रवि, अशोक कुमार, रिंकू व कमल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed