{"_id":"62d9964665193e0dee19208a","slug":"classes-not-started-in-sehlang-satnali-iti-students-come-to-study-mahendragarh-narnol-news-rtk652991215","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहलंग, सतनाली आईटीआई में नहीं शुरू हुईं कक्षाएं, महेंद्रगढ़ पढ़ने आते हैं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहलंग, सतनाली आईटीआई में नहीं शुरू हुईं कक्षाएं, महेंद्रगढ़ पढ़ने आते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। गांव सेहलंग और सतनाली में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तैयार होने के बाद इन दोनों संस्थानों में 140 विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लिया है। दोनों संस्थानों में कक्षाएं नहीं शुरू होने के कारण यहां के विद्यार्थियों को महेंद्रगढ़ आईटीआई में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
महेंद्रगढ़ सतनाली से 25 और सेहलंग से करीब 15 किलोमीटर दूर है। ऐसे में लंबा सफर तय कर महेंद्रगढ़ औद्योगिक संस्थान में पढ़ाई करना विद्यार्थियों के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
सतनाली में छह एकड़ भूमि पर औद्योगिक शिक्षण संस्थान बनने पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी थी कि उन्हें अब कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए महेंद्रगढ़, लोहारू या नारनौल नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन एक वर्ष बाद भी वहां कक्षाएं शुरू नहीं कराई जा सकीं है। सतनाली में आईटीआई निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू किया गया था। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा महेंद्रगढ़ में आयोजित रैली के माध्यम से किया था।
विज्ञापन
सेहलंग में आईटीआई तैयार है लेकिन कक्षाएं नहीं शुरू हुई हैं। इसमें विभिन्न ट्रेडों की 80 सीटें निर्धारित कर विद्यार्थियों के दाखिले लिए गए हैं। वहीं सतनाली संस्थान में विभिन्न ट्रेडों की 60 सीटें निर्धारित कर दाखिले लिए गए हैं। दोनों ही संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा बार-बार प्रशासन व सरकार से कक्षाएं शुरू कराने की मांग की लेकिन कक्षाएं नहीं शुरू हुईं।
-----------
- वर्जन:
दोनों ही संस्थानों के भवनों में कुछ खामियां थी जिन्हें दूर कर लोक निर्माण विभाग को संस्थानों को हैंडओवर करना था। खामियां दूर कर दी गई हैं। शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर हैंडओवर कराया जाएगा। इसी सत्र से संस्थानों में कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी।- विनोद कुमार, प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़,