फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Classes for the even semesters of undergraduate and postgraduate programs will begin on January 12th.

Mahendragarh-Narnaul News: 12 जनवरी से शुरू होगी यूजी व पीजी के इवन सेमेस्टर की कक्षाएं

Sun, 28 Dec 2025 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Classes for the even semesters of undergraduate and postgraduate programs will begin on January 12th.
फोटो संख्या:55 शहर ​स्थित राजकीय महिला कॉलेज में परीक्षा देती छात्राएं। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में दो केंद्रों पर यूजी व पीजी के ऑड समेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं जो 10 जनवरी तक चलेंगी। इसके बाद 12 जनवरी से इवन सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों केंद्रों पर 1100 विद्यार्थियों ने दो शिफ्टों में परीक्षा दी। इसमें सुबह शिफ्ट में 553 विद्यार्थी पहुंचे जबकि शाम की शिफ्ट में 547 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की ओर से शहर के दोनों केंद्रों पर में यूजी की बीए, बीएससी, बीकॉम व एमए, एमएससी और एमकॉम संकाय के प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर परीक्षाएं उचित प्रकार से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बीए संकाय का इतिहास माइनर व मेजर विषय की परीक्षा रही जबकि बीएससी में रसायन विज्ञान की परीक्षा कराई गई। दोनों संस्थानों में विद्यार्थियों के परीक्षा की उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्राचार्य की ओर दोनों केंद्रों पर परीक्षार्थियों को बैग व अन्य कोई सामान न लाने की हिदायत दी गई हैं। फिर भी प्रतिदिन विद्यार्थी बैग साथ लेकर आते हैं। इनमें अपने मोबाइल फोन, एटीएम व कीमती सामान व अन्य दस्तावेज रखते हैं।

नकल रोकने के लिए दोहरी जांच
दोनाें केंद्रों पर संस्थानों की ओर से नकल रहित परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए केंद्र पर परीक्षार्थी की पूरी जांच करके ही कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षार्थी की जेब, जूते, आईडी कार्ड आदि की जांच करके ही टीम उन्हें कक्ष में भेज रही है।

--------------
वर्जन:1
विद्यार्थी परीक्षा के समय केवल रोल नंबर स्लिप, कॉलेज पहचान पत्र, पेन-पेंसिल, बस पास व आवश्यक धनराशि ही ट्रांसपेरेंट किट में लेकर आएं। कक्ष में किसी के पास सामग्री मिलती है तो विद्यार्थी की यूएमसी बनाई जाएगी। -डॉ. महेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज

------------
वर्जन:2
शनिवार को इतिहास व रसायन विज्ञान की परीक्षा कराई गई और इनमें 1100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। कोई भी अब अपने साथ बैग, फोन आदि न लेकर आए। -डॉ. विजय यादव, कार्यकारी प्राचार्य, राजकीय कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed