{"_id":"680bd183aeaea179cb02f0de","slug":"claims-of-cleanliness-floating-in-3-feet-silt-of-jal-ghar-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116690-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जलघर की 3 फीट गाद में तैर रहे सफाई के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जलघर की 3 फीट गाद में तैर रहे सफाई के दावे
Fri, 25 Apr 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- गांव देवास के जलघर के टैंक नंबर चार में पानी पर तैरती गाद व सैवाल की परत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की करीब 80 हजार की आबादी को जल आपूर्ति के लिए बने टैंकों की आठ सालों से सफाई तक नहीं हो पाई है। इसमें दो से तीन फीट तक गाद व शैवाल जमा है।
जिम्मेदारों का दावा है कि हर साल सर्दी के मौसम में टैंकों की सफाई की जाती है, लेकिन जब टैंकों का पानी कम हुआ तो सफाई के दावे भी नजर आए।
जलघर के चार टैंकों में से दो टैंकों में दो से तीन फुट गाद, शैवाल तथा मिट्टी की परत जमी हुई है। जलघर पर तैनात कर्मचारी का कहना है कि वर्ष 2016 में टैंक की सफाई की गई थी, जबकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि हर साल सर्दियों में टैंकों की सफाई की जाती है।
दो से तीन फीट गाद, काई व शैवाल जमा होने के अलावा नहरी पानी में आने वाली मिट्टी ने इनकी क्षमता भी घटा दी है। टैंक नंबर तीन की तली में जंगी घास के पौधे उगे हुए हैं। किनारों पर मिट्टी व गंदगी जमी हुई है। चार नंबर टैंक की तली में दो-तीन फीट मिट्टी जमी है। तीन नंबर टैंक की तली भी शैवाल व मिट्टी तथा शैवाल से अटी पड़ी है। संवाद