{"_id":"5e0cd7cf8ebc3e87b17f5550","slug":"civil-hospital-surprise-visit-cmo-narnol-news-rtk535161192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से भर्ती गर्भवती की नहीं मिली फाइल लेबर रूम और वार्ड में नहीं मिले 25 बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से भर्ती गर्भवती की नहीं मिली फाइल लेबर रूम और वार्ड में नहीं मिले 25 बल्ब
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतलाल वर्मा ने मंगलवार रात को उप नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के कमरे के लिए अलॉट हीटर नर्सिंग स्टेशन पर लगा मिला। हद तो यह हो गई कि एक सुबह से भर्ती गर्भवती महिला की डिलीवरी पेशेंट फाइल नहीं बनाई गई। सीएमओ ने बेड वाइज मरीजों को चेक किया तो गर्भवती महिला की फाइल ही नहीं मिली।
सीएमओ ने महिला से पूछा तो उसने बताया कि वह सुबह से अस्पताल आई हुई है। इसके अलावा अस्पताल के लेबर रूम से सीएफएल भी गायब मिले। सीएमओ के निर्देश पर संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है।
सीएमओ संतलाल वर्मा तथा डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल पहुंचे। सीएमओ के आने की सूचना मिलने पर स्टाफ में हड़कंप मंच गया। सभी आनन-फानन में अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए। इस दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी और लेबर रूम आदि को चेक किया। लेबर रूम में कई खामियां देखने को मिलीं। लेबर रूम तथा जनरल वार्ड के 25 प्वाइंटों से एलईडी बल्ब गायब मिले। इसके अलावा लिंगानुपात की रिपोर्ट का मिलान भी नहीं हो पाया। एक गर्भवती महिला की फाइल नहीं बनाई गई थी, जबकि वह सुबह से ही अस्पताल में भर्ती थी। इस पर सीएमओ ने स्टाफ कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भर्ती होते ही गर्भवती महिला की फाइल बना दिया करें। उन्होंने मरीजों से अस्पताल से मिलने वाली सुविधा के बारे में पूछताछ भी की। मरीजों ने इस अपनी संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में बनाए गए ऑपरेशन थियेटर तथा ओटी को भी चेक किया।
विज्ञापन
पुराने भवन से सामान ट्रांसफर करने के दिए आदेश
सीएमओ संतलाल ने प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनू यादव को पुराने भवन से सामान ट्रांसफर करने के आदेश भी दिए। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के खाली आवास की मरम्मत करवा कर कुछ सामान वहां रखवा दिया जाए। टेंडर होने से पहले भवन एकदम खाली कर दिया जाए, ताकि भवन बनने में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कार्यकारी एसएमओ डॉ. मोनू यादव को इस पर वर्कआउट कर प्लान बनाने के आदेश दिए हैं। सीएमओ लगभग एक घंटे तक अस्पताल में रहे। लगभग 9.30 बजे वह वापस नारनौल के लिए चल दिए थे। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. मोनू यादव, फार्मासिस्ट जसवंत यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।
महेंद्रगढ़ अस्पताल का पुराना भवन तोड़कर नया भवन बनना है। पुराने भवन से सामान का ट्रांसफर करना है। इसके लिए हम पहले से ही तैयारी कर रहे हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। छोटी-मोटी कमियां भी देखने को मिली थीं। उसको दुरुस्त करने के लिए एसएमओ को आदेश दिए गए हैं।
- संतलाल वर्मा, सीएमओ, महेंद्रगढ़।