{"_id":"5dea99f38ebc3e1bfb44613f","slug":"civic-issuse-traffic-parking-narnol-news-rtk5311463183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पार्किंग बनें तो शहरवासियों को काफी हद तक मिलेगी जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पार्किंग बनें तो शहरवासियों को काफी हद तक मिलेगी जाम से राहत
विज्ञापन
अवैध पार्किंग के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि शहर में पालिका ने लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई है। शहर की जरूरत के अनुसार कम से कम दो से तीन पार्किंग स्थल होने जरूरी हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा कर खरीदारी के लिए जा सकेंगे। अमर उजाला ने इसके लिए कुछ पार्किंग स्थल विकल्प के तौर पर तलाशे हैं। प्रशासन इन स्थानों की जांच कर यहां पार्किंग शुरू कराए तो आम नागरिकों को फायदा होगा।
विकल्प नंबर एक- पुलिस लाइन ग्राउंड
उप नागरिक अस्पताल, थाना व सिंचाई विभाग में रोजाना दो से तीन हजार लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा रेलवे रोड पर घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी करने आने वाले ग्रामीण पहुंचते हैं। इन एरिया में आने वाले लोगों के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड को पार्किंग के तौर पर उपलब्ध कराया जाता है। इस जगह का उपयोग कभी कभार रैली आयोजित होने के दौरान किया जाता है। यह जगह खाली पड़ी है। पार्किंग स्थल बनाए जाने से सड़क पर खड़े किए जाने वाले वाहन यहां आ जाएंगे। इससे रेलवे रोड पर अवैध पार्किंग की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विकल्प नंबर दो- पुराना जेल परिसर
सब्जी मंडी के आसपास खरीदारी करने वालों के लिए पुराने जेल परिसर में पार्किंग हो सकती है। यहां कई एकड़ जमीन लंबे समय से खाली पड़ी है। रामलीला परिषद में लगातार सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। परिषद के बाहर, सब्जी मंडी के पास वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण शहर में जाम लगता है। अगर पुुराने जेल परिसर में पार्किंग कर भारी वाहनों का इससे आगे प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए तो जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। इससे लोगों को काफी हद तक आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विकल्प नंबर तीन- हुडा पार्क के पास
हुडा पार्क के पास करीब एक एकड़ जमीन खाली पड़ी है। बस अड्डा, राव तुलाराम चौक, यादव सभा, रतन कांप्लेक्स व आईटीआई में आने वाले वाहन चालक अपना वाहन यहां खड़ा कर सकते हैं। ऐसा होने से इस एरिया के वाहनों को विकल्प दिया जा सकता है। आईटीआई रोड पर रोजाना करीब एक हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। बस अड्डे के अंदर पेड पार्किंग होने के कारण काफी लोग वाहनों को बाहर सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। ऐसे लोगों के लिए हुडा पार्क के पास पार्किंग दी जा सकती है।
नगर पालिका के पास कर्मचारी नहीं हैं। इस कारण पार्किंग का मामला अटका हुआ है। हमने दो तीन स्थल पार्किंग के लिए तय किए हुए हैं। जिनकी पैमाइश कराई जानी है। पार्किंग स्थल शहर की जरूरत है। पार्किंग को लेकर नगर पालिका पैमाइश के लिए लिख चुकी है।
-रीना गर्ग, सचिव, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।