फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,demand,civic issuse,civic problem

जिला अस्पताल में बची 30 फीसदी दवा

Mon, 02 Sep 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,demand,civic issuse,civic problem
नागरिक अस्पताल में फार्मासिस्ट की हड़ताल के चलते दवा के लिए लाईन में खड़े मरीज। - फोटो : Narnol
फार्मासिस्ट की हड़ताल से जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को सोमवार को परेशानी उठानी पड़ी। नर्सों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगने के कारण सोमवार को दवा वितरण कार्य में प्रभावित हुुआ। इससे दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इसके साथ ही मरीजों की आधी-अधूरी दवा मिलने की शिकायत रही। दूसरी ओर वेयर हाउस में 30 फीसदी दवाएं बची हुई हैं।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर फार्मासिस्ट हड़ताल पर चल रहे हैं। जिला अस्पताल कैंपस में आठवें दिन भी फार्मासिस्ट धरने पर बैठे रहे। इस दौरान फार्मासिस्ट ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ ने फार्मासिस्ट को समर्थन देते हुए कहा की संघ उनके साथ है। सरकार जल्द फार्मासिस्ट की मांगों को पूरा करें नहीं तो कर्मचारी संघ भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट नेताओं ने कहा कि हड़ताल के कारण जिले की सभी संस्थाओं में दवाईयों की भारी कमी हो गई हैं। उनका कहना है कि हर महीने वेयर हाउस में भिवानी से दवाईयां आती है। दवाईयों की खरीददारी भी फार्मासिस्ट करते है। मरीजों को दवाईयां नहीं मिलने के कारण इसका असर मरीजों की संख्या पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त सचिव यादवेंद्र ने बताया कि वेयर हाउस में करीब 30 फीसदी दवाएं बची हुई है। उन्होंने कहा कि अभी मरीजों को आधी अधूरी दवा मिल रही है। जिला प्रधान जसवंत सिंह यादव ने बताया की मुख्यमंत्री को रेस्ट हाउस में ज्ञापन देते अपनी मांगों से अवगत भी करवाया था। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चार सितंबर को प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट वित्त मंत्री के आवास का घेराव करके विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विनोद, हितेश, नवीन, विकास, रमेश, अजय, मोहन, नरेश व रोशन के अलावा अनेक मौजूद थे।

दवा काउंटर लगी रही भीड़
सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। पर्ची बनवाने लेकर डॉक्टर को दिखाने तक मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल प्रबंधन ने अब दवा काउंटर पर नर्सों की शिफ्ट वाइड ड्यूटी लगा दी है। ऐसे में सोमवार को नए स्टाफ को दवाओं के रखने की जगह की जानकारी न होने से दवा वितरण कार्य प्रभावित हुआ। दूसरी ओर कई मरीजों को पूरी दवा न मिलने की भी शिकायत रही। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पहले से अब दवा वितरण कार्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed