{"_id":"5d51acab8ebc3e6d0c33b9ec","slug":"civic-farmer-civic-issuse-civic-problem-narnol-news-rtk511474334","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज किसान जेल भरो आंदोलन के तहत देंगे गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज किसान जेल भरो आंदोलन के तहत देंगे गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसानों का धरना सोमवार को 29 वें दिन भी जारी रहा। वहीं क्रमिक अनशन भी चल रहा है। मंगलवार को किसान जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देंगे। सोमवार को धरने की अध्यक्षता राजाराम लहरोदा ने व संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया। इसमें किसानों कि जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
किसान नेता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को किसान सुबह दस बजे चितवन वाटिका में एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पर गिरफ्तारी देंगे। आंदोलन को राजस्थान किसान सभा के अध्यक्ष शेर सिंह संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सभी गांवों के किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया। आंदोलन की सफलता के लिए किसान नेताओं ने ढाणी बाठोठा, खनपुर, सेका, मंडलाना, नूनी सलुनी, गुवानी, दुबलाना सिहमा व सागरपुर आदि गांवों का दौरा कर जेल भरो आंदोलन के लिए चितवन वाटिका में पहुंचने की अपील की। इस अवसर सावंत सिंह, अनिल, रामेश्वर, लालाराम, महाबीर, रामेश्वर, मातादीन, दलीप, जयपाल, प्रवीण, सुभाष, छोटेलाल, सुरेश कुमार, बीर सिंह, दयाराम, जसवंत, अजित, लाल सिंह, राज सिंह, हनुमान, जवाहर, राजेंद्र, सुशील कुमार समेत अन्य किसान धरना स्थल पर मौजूद थे।