फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cirme,dead body,Found,unknown

खानपुर के पंप हाउस में सड़ी-गली हालत में मिला युवती का शव, शनाख्त नहीं

Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
cirme,dead body,Found,unknown
गांव खानपुर पंप हाउस में मंगलवार को एक युवती का शव बरामद हुआ। पंप हाउस पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला गया। लेकिन, शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। सदर थाना पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खानपुर पंप हाउस में लोगों को मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार गली सड़ी अवस्था में मिला शव 25 से 30 वर्षीय युवती का लग रहा है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि युवती का शव नहर से बहकर आया है। युवती को दो-तीन दिन पहले नहर में फेंका गया होगा। पानी के बहाव के साथ शव पंप हाउस तक पहुंच गया। शव की पहचान नहीं होने के कारण सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में रखवाया गया है। शव के बारे में आसपास के थाना प्रभारियों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही युवती की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed