फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CIA arrested nine gangs of Deva gang

देवा गैंग के नौ गुर्गों को सीआईए ने किया गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
CIA arrested nine gangs of Deva gang
पकड़े गये आरोपी। - फोटो : Narnol
नारनौल। अटेली में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने देवा गैंग के नौ गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। अभी गैंग का सरगना फरार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि चार दिन पहले अटेली में कनीना चौक पर दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। आपसी रंजिश के चलते संजीव वासी सैदपुर और देवा अटेली के बीच मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना हुई थी।
विज्ञापन

गांव रामपुरा निवासी जितेंद्र और सैदपुर निवासी संजीव उर्फ संजय के साथ मनोज, घनश्याम व जितेंद्र वासी सैदपुर थार गाड़ी में थे। इसी दौरान एक बोलेरो कैंपर गाड़ी आई और थार गाड़ी को टक्कर मार दी। बोलेरो में करीब 20 से 25 लड़के सवार थे। आरोपियों ने जितेंद्र व अन्य से मारपीट के बाद फायरिंग कर दिया था। इसमें गोली लगने से संजीव और मनोज घायल हो गए थे। इस गैंगवार को एसपी चंद्रमोहन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए की दो टीमों को लगाया था। सीआईए ने मामले के नौ आरोपियों को वीरवार की शम पकड़ लिया। इसमें देवा गैंग के मांदी निवासी राहुल, मांदी, अनुराग उर्फ धोलिया, बिगोपुर निवासी रविंद्र उर्फ टाइगर, पवेरा निवासी विक्रम, नांगल दूधिया राजस्थान निवासी प्रवेश, बसीरपुर निवासी चमन, सुराणा निवासी साहिल, नसीबपुर निवासी अंकित उर्फ सोनू व कोरियावास उमेद उर्फ टोला को सीआईए नारनौल ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग लीडर देवा की तलाश
प्रवक्ता ने बताया कि संजीव वासी सैदपुर और देवा अटेली के बीच कई बार आपस मे भिड़ंत हो चुकी हैं। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। देवा अटेली के खिलाफ भी करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे थाना अटेली में दर्ज हैं। सीआईए नारनौल को अब इस गैंग लीडर देवा की तलाश है। देवा ने गैंग में युवा को शामिल किया था। मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी है। मामले में 10 से 15 लोगों की और तलाश है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जिले में किसी प्रकार के गैंग को पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पहले की अपेक्षा सीआईए व साबर सेल में स्टाफ भी बढ़ा दिया गया है। अपराधी किसी सूरत में बच के नहीं जा सकते।
-चंद्रमोहन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed