फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Choudhar's crown adorned Ramesh's head

रमेश के सिर सजा चौधर का ताज

Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Choudhar's crown adorned Ramesh's head
जीत पर खुशी जाहीर करते नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन बने रमेश सैनी व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा---? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ नगरपालिका को अब नई सरकार मिल गई है। शहरवासियों ने भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें 4398 मतों से विजयी बनाकर नगर पालिका के प्रधान पद की चौधर सौंपी है। जीत के बाद समर्थकों ने रमेश सैनी का जगह जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

नारनौल स्थित महिला आईटीआई में दोपहर 12 बजे तक मतगणना पूरी हुई। चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी नवीन राव को 3455, बिजेंद्र सिंह को 3280, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार को 464, बसपा प्रत्याशी संदीप को 439 और निर्दलीय उम्मीदवार संदीप को महज 63 मत मिले। महिला आईटीआई नारनौल में परिणामों की घोषणा के बाद प्रधान रमेश सैनी अपने काफिले के साथ महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुए। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में प्रवेश करते ही जगह-जगह उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं शहर के 15 वार्ड पार्षदों में से इस बार पांच महिला उम्मीदवार विजेता रही हैं। बता दें कि शहर के 21033 मतदाताओं में से 15668 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान का प्रतिशत 75.5 रहा था।
विज्ञापन

-
- महेंद्रगढ़ नगर पालिका के निर्वाचित पार्षद
वार्ड नंबर विजेता
एक सरिता राठी
दो रजनेश कुमारी
तीन अशोक सैनी
चार ममता सोनी
पांच मंजू कौशिक
छह राजेश सैनी
सात भतेरी देवी
आठ निखिल
नौ देवेंद्र सैनी
दस सीमा सैनी
ग्यारह हरिराम खन्ना
बारह विष्णु
तेरह सुरेंद्र
चौदह सुखबीर
पंद्रह सुनील तायल
-
शहर की सरकार में शामिल रहेंगी पांच महिला पार्षद
शहर के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 54 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से महिलाओं की संख्या भी 19 थी जिनमें से पांच महिलाओं को शहर की सरकार में भागीदारी मिली है। इस बार चेयरमैन पद के लिए कोई भी महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed