फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children honored in Government Girls Senior Secondary School, Navan

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां में बच्चों को किया सम्मानित

Wed, 21 Aug 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 21 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Children honored in Government Girls Senior Secondary School, Navan
फोटो संख्या: 69 गांव नांवा के रावमावि में छात्राओं को सम्मानित करते हुए--संवाद
सतनाली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर शहीद सम्मान जन कल्याण समिति द्वारा वर्ष परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रभारी बाबूलाल यादव ने कहा कि अमर शहीद सम्मान जन कल्याण समिति द्वारा विद्यालय की प्रतिभाओं को सम्मानित करना उत्साहवर्धन करना है। इससे बच्चों में मनोबल बढे़गा और बच्चे और ज्यादा मेहनत करेगें। इस मौके पर छात्रा स्वेता, हिमांशी, भावना, खामोश, तान्या को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरपंच राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अमर शहीद सम्मान जन कल्याण समिति के सदस्यों ने 65 किलोमीटर दूर आकर बच्चों को सम्मानित करना बहुत ही अच्छा कार्य किया है। समिति के उप प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि जहां हमें अवसर दिया जाता है वहां पर हमारी टीम पहुंच कर ऐसे नेक कार्य करने में पीछे नहीं रहती। चाहे वो बच्चों को सम्मानित करने की बात हो या किसी प्रतिभावान खिलाड़ी को सम्मानित करने की बात हो या जो युवा पौधे लगाने में आगे रहते है उनको भी सम्मानित किया जाता है। इस दौरान पूर्व सरपंच राजेंद्र ढाणा नरसान भिवानी, समिति के उप प्रधान नरेंद्र सिंह ढ़ाणा, आजाद सिंह, सरपंच राजेंद्र प्रसाद नांवां, धर्मेंद्र, चरणपाल, बिल्लू, बंशीलाल, अशोक शेखावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed