{"_id":"68dec257a23bd457320f4484","slug":"children-burnt-the-effigy-of-ravana-in-huda-sector-narnol-news-c-196-1-nnl1010-130521-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर में बच्चों ने रावण के पुतले का किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर में बच्चों ने रावण के पुतले का किया दहन
Thu, 02 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03 बच्चों द्वारा तैयार किया गया रावण का पुतला। संवाद
नारनौल। दशहरे का उत्साह बड़ों में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी देखने को मिला। दशहरे की छुट्टी के दिन बच्चे भी रावण का पुतला बनाने में जुटे थे। रात को उसका दहन भी किया। हुडा सेक्टर के 7-8 बच्चों ने चंदा जुटाकर रावण का पुतला बनाया।
सेक्टर में रहने वाले मानव, शिव, सिद्वार्थ, हिमांशु, मोक्ष्, ध्रुव, लकी व विशाल ने बताया कि वे सब सुबह से ही अलग अलग टोलियों में निकल गए थे। घर घर जाकर उन्होंने रावण का पुतला बनाने के लिए चंदा एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि वे काफी घरों में गए और किसी ने भी चंदा देने से मना नहीं किया। किसी ने 20, किसी ने 50 तो किसी 100 रुपये दिए। बच्चों ने बताया कि वे कॉलोनी के 35 घरों में चंदा लेने के लिए गए थे। 3800 रुपये जमा किए।