{"_id":"ed83732e685d49df26c9a4e5365bb14d","slug":"change-the-weather-disease-are-incresing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम ने किया ‘बीमार’, अस्पताल में मरीजों की भरमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम ने किया ‘बीमार’, अस्पताल में मरीजों की भरमार
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन का सिलसिला लगातार जारी है। रात के समय जबरदस्त ठंड और दिन में तेज धूप में देर तक बैठना मुश्किल हो गया है। इस बदलाव ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या ज्यादा है। स्थानीय नागरिक अस्पताल में भी इन दिनों मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक मरीजों की भीड़ लगी रहती है। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों के सीट पर न मिलने के कारण भी लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र में चार-पांच दिनों से दिन के समय गर्मी तथा रात के समय ठंड पड़ रही है। जिसके कारण लोग बीमार होने लग गए हैं। आलम यह है कि जिला के निजी व सरकारी सभी अस्पताल मरीजों से अट गए हैं। मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में भी सुबह से दोपहर बाद तक मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं। यहां पर गत 10 दिनों से 800 से 1000 तक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
नहीं बैठे चिकित्सक, मरीज परेशान
बुधवार को नागरिक अस्पताल में ओपीडी केवल एक वरिष्ठ चिकित्सक के सहारे ही चल रही थी। एक चिकित्सक के अलावा अन्य किसी भी विभाग में चिकित्सक नहीं बैठे थे। शिशु रोग चिकित्सक भी अपने रूम में नहीं थे। जिसके कारण उनके रूम के बाहर मरीजों की लाइन उनकी प्रतीक्षा में लगी हुई थी। इनके अलावा अन्य वार्डों में भी चिकित्सक नहीं थे।
विज्ञापन
एक हजार के करीब आ रहे मरीज
यहां के नागरिक अस्पताल में रोजाना 800 से 1000 तक मरीज आ रहे हैं। बुधवार को भी यहां पर 813 से अधिक मरीज ओपीडी में आए थे। जिसके कारण पूरा दिन अस्पताल की ओपीडी खचाखच मरीजों से भरी हुई थी।