फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Change in weather, cold wave increased due to cold

मौसम में आया बदलाव, शीत लहर के चलते ठंड बढ़ी

Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, cold wave increased due to cold
ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद मौसम में शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा हो गया। दो दिनों से सुबह कोहरा भी छाया हुआ है। ठंड बढ़ने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाये रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान मौसमी प्रणाली की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के सीमित क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावनाएं है। उसके साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात हो रहा है। जिसकी वजह से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में सर्द हवाओं ने अपना डेरा जमा लिया है। जिसके कारण से ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर भारत में हाल ही में आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

हरियाणा और एनसीआर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में शीत लहर चलने के साथ ही कंपकंपाने वाली ठंड में बढ़ोतरी होगी। जिस कारण मौसम विभाग द्वारा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और एनसीआर दिल्ली के इलाकों पर 17 से 21 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी कर दिए है। नारनौल के न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वीरवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 19. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed