फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chances of developing a search tourism center on the hill of Dhosi

टूटी सड़क का सुधारीकरण नहीं से गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

Wed, 18 Aug 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chances of developing a search tourism center on the hill of Dhosi
बहरोड चौक पर टूटी सड़क को लेकर जाम लगाते लोग। - फोटो : Narnol
नारनौल। दो माह से टूटी किला रोड से पुलिस लाइन तक की सड़क ठीक न होने के कारण आखिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने बहरोड चौक पर जाम लगा कर रोष जताया। यह सड़क सीवरेज लाइन डालने के कारण तोड़ी गई थी। बरसात में यहां कीचड़ जानलेवा बन जाता है, दोपहिया वाहन गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

करीब साढ़े नौ बजे लोग इकट्ठे हुए और बहरोड चौक पर आकर जाम लगा दिया। इससे बहरोड रोड, किला रोड और अस्पताल रोड पर आवाजाही प्रभावित हो गई। जाम की सूचना पाकर एसआई कृपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लोग उबड़-खाबड़ सड़क को ठीक करवाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सीवरेज डालते समय पानी की लाइन टूट गई इस कारण घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। थाना प्रभारी ने जेसीबी मशीन को मौके पर मंगवाई और सड़क मार्ग को समतल करवाना शुरू किया। गंदे पानी की समस्या का भी संबंधित अधिकारियों से बात करके समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व सीवरेज लाइन डालने के लिए पुलिस लाइन से किला रोड तक की सड़क को उखाड़ दिया था। बार-बार मांग के बाद भी समाधान नहीं होने पर मजबूरन उन्हें आज जाम लगाना पड़ा है।
मुख्य मार्ग होने के कारण हो रही परेशानी
पुलिस लाइन से किला रोड तक शहर का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर नागरिक अस्पताल, टीबी अस्पताल, महिला कन्या विद्यालय व महिला महाविद्यालय पड़ते हैं। इसके अलावा लोहा मंडी व अनाज मंडी भी इसी मार्ग पर पड़ती है। इस कारण यहां से प्रतिदिन सैकड़ों छात्राएं, अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके परिजन आदि यहां से गुजरते हैं। दो माह से सड़क टूटी होने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है क्योंकि मार्ग इतना खराब है कि बारिश के दौरान तो यहां से पैदल गुजरना मुश्किल है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व छात्राओं से भरी एक बस पुलिस लाइन के पास गड्ढे में धंस गई थी।

अधिकारी का कहना
बहरोड़ रोड पर जान लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए जेसीबी मंगाई गई। टूटी सड़कों को समतल कराकर जाम खुलवा दिया गया है।- कृपाल सिंह, थाना प्रभारी

जाम लगा रहे लोगों को समझाते एसआई कृपाल सिंह।

जाम लगा रहे लोगों को समझाते एसआई कृपाल सिंह।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed