{"_id":"645bf42e82774e566900828f","slug":"chairperson-started-visiting-wards-cleaning-in-ward-17-checked-sewerage-problem-narnol-news-c-17-1-149310-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चेयरपर्सन ने शुरू किया वार्डों का दौरा, वार्ड 17 में सफाई, सीवरेज की समस्या को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चेयरपर्सन ने शुरू किया वार्डों का दौरा, वार्ड 17 में सफाई, सीवरेज की समस्या को जांचा
Thu, 11 May 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 11 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 17 का निरीक्षण करती चेयरपर्सन कमलेश सैनी।
नारनौल। नगर परिषद की चेयरपर्सन एक्टिव मोड में आ गई है। उन्होंने प्रतिदिन शहर के किसी न किसी एक वार्ड का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है ताकि वहां की समस्याओं को जाना जा सके। वह निरीक्षण के दौरान संबंधित विंग के कर्मियों को साथ रखती है और समस्याएं मिलने पर उनका तुरंत समाधान के निर्देश दे रही है। साथ ही आम जनता से भी उनकी समस्याओं का जान रही है।
बुधवार को चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने वार्ड नंबर-17 का दौरा किया और वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित वार्ड के दरोगा को निर्देश दिए कि वार्ड की सभी गलियों में निरंतर सफाई होनी चाहिए। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इससे पहले चेयरपर्सन वार्ड नंबर-7 और वार्ड नंबर-18 का दौरा भी कर चुकी है। इसके अलावा चेयरपर्सन ने छलक नाले का भी निरीक्षण किया और उसके चालू को देखा। उन्होंने बताया कि शनि मंदिर के पास भी रोड का काम शुरू कर दिया गया है। बाकी जगह भी रोड का काम जल्द शुरू कर पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सरेराह कूड़ा न डालने की अपील की और कहा कि शहर में डोर टू डोर कूड़े का उठान किया जा रहा है, ऐसे में गाड़ियों में ही कूड़ा डाला जाए। इससे शहर स्वच्छ बना रहेगा।