{"_id":"5e2744be8ebc3e4aff740899","slug":"chair-person-does-not-change-the-chainging-light-in-councilors-narnol-news-rtk5384601157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन-पार्षदों की खींचतान में नहीं बदली जा रहीं शहर की सोडियम लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन-पार्षदों की खींचतान में नहीं बदली जा रहीं शहर की सोडियम लाइटें
विज्ञापन
नगर पालिका महेद्रगढ़।
- फोटो : Narnol
सीएम के आदेश के बाद भी शहर की सोडियम लाइटें नहीं बदली जा रहीं। नपा चेयरपर्सन एवं पार्षदों की आपसी खींचातान में सभी विकास कार्य रुके हुए हैं। 13 जनवरी को आयोजित बैठक में नपा चेयरपर्सन ने सोडियम लाइटें बदलने का प्रस्ताव भी रखा था। परंतु उपस्थित पार्षदों ने इसका विरोध कर दिया था। मंगलवार को नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने शहर में काम करने के लिए डीसी से गाइड लाइन मांगी है। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि 13 जनवरी की बैठक में शहर आयोजित की थी। इस बैठक में आपातकालीन कार्य सफाई, स्ट्रीट लाइटें रिपयेरिंग कार्य, प्राविडेंट फंड जमा करवाना सहित अनेक कार्य थे। परंतु सात निर्वाचित पार्षदों और दो मनोनीत पार्षदों ने सभी एजेंडे में विरोध किया।
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी महापौरों और आयुक्तों को 31 मार्च तक मेरा शहर जगमग शहर के उद्देश्य को हासिल करने क लिए सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइट में बदलने के लिए निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश पहले भी जारी किया जा चुका था। परंतु इस बार सीएम ने समयबद्ध कर दिया है। आदेशानुसार एलईडी लाइटों को लगावाने के लिए नपा द्वारा बजट भी तैयार किया जाना चाहिए। शहरों में कलस्टर बनाकर एलईडी लाइटों के लिए स्मार्ट मीटर लगाने तथा एक निश्चित स्थान पर कंट्रोल रूम बनाया जाना है। अभी 31 मार्च सवा दो महीने का समय बचा है। परंतु नपा चेयरपर्सन एवं पार्षदों की आपसी खींचतान के चलते शहर में एलईडी लाइटें बदली जाएंगी। इनकी आपसी खींचतान इस कदर बढ़ गई है कि छोटी से छोटी शिकायत को लेकर कोर्ट में पहुंच जाते हैं।
बैठक में सोडियम लाइट बदले का पार्षदों ने किया विरोध:
नपा चेयरपर्सन ने 13 जनवरी को नपा की साधारण बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कुल 13 एजेंडे थे जिसमें दूसरा एजेंडा शहर में लगी सोडियम लाइटें एवं ट्यूब लाइट के स्थान पर एलईडी लाइटे लगाई जाएं। परंतु इस पर निर्वाचित सात पार्षदों एवं दो मनोनीत पार्षदों ने इस एजेंडा विरोध किया। पार्षदों ने कहा कि पहले 300 एलईडी लाइटें आई थीं। नपा चेयरपर्सन उन लाइटों के बारे में बताए वो कहां-कहां लगी थीं। इस बात को लेकर पार्षदों ने इस एजेंडे पर अपना विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन
एलईडी लाइटें लगने पर नपा को होगा फायदा:
शहर में इस समय लगभग 2700 स्ट्रीट लाइटों के प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर सोडियम लाइटें, बल्ब, ट्यूबलाइटें, सीएफएल आदि लगाई गई हैं। इन सभी का महीने का चार लाख रुपये का बिजली बिल आता है। अगर इन सभी स्थानों पर एलईडी लाइटें लगा दी जाएंगी तो बिजली खपत कम होगी और इससे नपा का बिली भी कम आएगा।
हम शहर में विकास करवाना चाहते हैं। 13 जनवरी की बैठक में हमने स्ट्रीट लाइटें बदलने प्रस्ताव रखा था। परंतु पार्षदों ने सभी प्रस्ताव का विरोध कर दिया। ऐसे में शहर का विकास कैसे होगा। इसके लिए हमने उपायुक्त से आगे कार्य करने के लिए गाइड लाइन मांगी है। -रीना गर्ग, नपा चेयरपर्सन, महेंद्रगढ़
नपा चेयरपर्सन ने गाइड लाइन के लिए आवेदन किया था। नियमों के अनुसार जो भी गाइड लाइन बनेगी वो दी जाएगी। -जगदीश शर्मा, उपायुक्त महेंद्रगढ़।