{"_id":"67e19a8c8adad6562d082fa2","slug":"central-university-of-haryana-ranked-94th-in-terms-of-high-quality-research-output-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115974-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उच्च गुणवत्ता वाले शोध आउटपुट के मोर्चे पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को 94वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उच्च गुणवत्ता वाले शोध आउटपुट के मोर्चे पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को 94वां स्थान
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़---स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ को प्रतिष्ठित जर्नल नेचर द्वारा जारी नेचर इंडेक्स में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) सहित विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ अनुसंधान में अग्रणी स्थान प्राप्त हुआ है। उच्च गुणवत्ता वाले शोध आउटपुट के मोर्चे पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को 94वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि बीते वर्ष 2023 में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को 152वां स्थान प्राप्त हुआ था।
शिक्षा, शोध व नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थिति को बेहतर करने के निरंतर प्रयासों में विश्वविद्यालय सहभागियों की प्रतिबद्धता की सराहना की और इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं और संकाय सदस्यों को समर्पित किया। नेचर जर्नल द्वारा प्राकृतिक विज्ञान और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शोध पत्रिकाओं से प्रकाशनों का चयन करके अनुसंधान नेतृत्व रैंकिंग निर्धारित की जाती है। पत्रिकाओं का चयन उनके क्षेत्रों के अग्रणी वैज्ञानिकों के एक स्वतंत्र पैनल द्वारा प्रतिष्ठा के आधार पर किया जाता है। भारतीय विज्ञान संस्थान हिस्सेदारी के मामले में पहले स्थान पर रहा।
हकेंवि के आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के उपनिदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्र के विकास में योगदान देने हेतु निरंतर अनुसंधान के मोर्चे पर कार्य कर रहा है। साथ ही साथ विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय उन्नति की दिशा में अग्रसर है।