फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Central University Haryana has applied for Master of Physical Education and Sports

हकेंवि ने मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के लिए मांगे आवेदन-

Fri, 04 Dec 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Central University Haryana has applied for Master of Physical Education and Sports
सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा में इस सत्र से ही मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कराया जाएगा। पहली बार शुरू हो रहे इस मास्टर कोर्स में 20 सीट होंगी। जिसके लिए 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में दाखिले मेरिट सूची के आधार पर होंगे।
विज्ञापन

मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स की सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें आवेदक का बीपीएड, बीपीईएस या बीएससी इन स्पोर्ट्स साइंस की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदकों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस मेरिट सूची के आधार पर ही दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीके के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन 14 दिसंबर तक पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। हकेंवि ने पिछले वर्ष इस कोर्स के लिए अनुमति मांगी थी। इस बार लॉकडाउन के कारण हकेंवि को समय पर अनुमति नहीं मिल सकी। दिसंबर महीने में ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से अनुमति पत्र मिला तो हकेंवि ने इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं। 15 दिसंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित वर्ग के लोगों को दाखिले में आरक्षण मिलेगा। जिसमें पहले साल के लिए 14950 रुपये फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन

हकेंवि में पिछले करीब चार महीने से ऑनलाइन क्लासेज लगाई जा रही है। दूसरे व तीसरे, चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पहले ही कक्षाएं शुरू कर दी गई थी। इस सत्र में दाखिले लेने वालों के लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरू की जा चुकी हैं। हकेंवि ने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर इसके लिए लिंक उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पिछले दो साल से हम इस पाठ्यक्रम के लिए प्रयासरत थे। हरियाणा में स्पोर्ट्स के अच्छे अवसर हैं। इस पाठ्यक्रम से युवाओं को फायदा होगा। यह रोजगारपरक पाठ्यक्रम है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
प्रो. आरसी कुहाड़, कुलपति, हकेंविवि, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed