{"_id":"6111629b8ebc3e7b890c2b93","slug":"celebrtaing-the-teej-mahotsav-narnol-news-rtk6204733188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज के त्योंहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज के त्योंहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। हरियाणा व राजस्थान के लोक पर्व तीज का त्यौहार मंगलवार को क्षेत्र में मनाया जाएगा जबकि सिंधारा सोमवार को मनाया जाएगा। तीज के त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शहर की दुकानें भी सजी हुई हैं। वहीं तीज के कारण बाजारों में दो माह से चली आ रही मंदी भी दूर हो गई है। यही कारण है कि इन दिनों बाजारों में चहल पहल व त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है। वहीं दुकानदार तीज पर हो रही बिक्री से काफी खुश नजर आ रहे हैं।
हरियाली तीज का त्यौहार हरियाणा व राजस्थान में पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। इससे एक दिन पूर्व सिंधारा व अगले दिन तीज मनाती है। इस बार मंगलवार को सिंधारा मनाया जाएगा, जबकि बुधवार को तीज मनाई जा रही है। सिंधारा व तीज के चलते तीन-चार दिनों से बाजारों में रौनक भी है तथा कई दिनों की सुस्ती भी टूट गई है। हरियाली तीज की तैयारियां लोग जोर शोर से कर रहे हैं। बाजारों में छाई इस रौनक के कारण व्यापारी भी खुश हैं। रविवार का दिन होने के बावजूद शहर के बाजार खुले रहे तथा लोगों की भीड़ बाजारों में रही।
महिलाएं झूलती हैं झूला तथा युवा उड़ाते हैं पतंग
तीज के अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं तथा युवा वर्ग पतंग उड़ाते हैं। हालांकि अब झूला डलने की परंपरा कम हो गई है, मगर फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों तथा खुले मैदानों में झूले डल रहे हैं। वहीं कई लोगों ने अपने घरों में भी छोटे-छोटे झूले डाल लिए हैं। युवाओं में तीज के अवसर पर पतंगबाजी का शौक रहता है। जिसके कारण बच्चे, युवा व बुजुर्ग भी तीज पर पतंग उड़ाते हैं। पतंगबाजी के कारण शहर में इस बार पतंगों की बिक्री भी खूब हो रही है। जिसके चलते पतंग बाजार भी गुलजार है।
विज्ञापन
हवाई जहाज एवं चील की स्पेशल पतंग
पतंग व्यापारी सोनू ने बताया कि बाजार में इस बार हवाई जहाज एवं चील की स्पेशल पतंगे उपलब्ध हैं। इस बार थैली के बड़े फैंसी पतंग आए हैं। बच्चों के लिए डोरीमोन, मोटू पतलु, छोटा भीम, टीनसैन तथा चीन का मांजा आ रहा है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी की स्पेशल बड़ी पतंग आई है। इस बार मांजा 220 रुपये से लेकर 800 रुपये तक तथा पतंग 2 रुपये से लेकर 500 रुपये तक उपलब्ध हैं।
मिठाइयों की भी बढ़ी मांग
तीज के अवसर पर घेवर व फिनी मुख्य मिठाई मानी जाती हैं। इसके चलते बाजार में घेवर व फिनी की बिक्री भी बढ़ गई है। बाजार में 180 से 200 रुपये प्रति किलो तथा मावा का घेवर 400 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलो तक के घेवर उपलब्ध हैं।
अभी रक्षाबंधन तक रहेगी भीड़
व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में छाई यह रौनक रक्षाबंधन तक रहेगी। ऐसे में दुकानदार आने वाले करीब दस दिन तक व्यस्त रहेंगे तथा बाजार में काफी चहलपहल भी रहेगी। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा।