फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Celebrated Moksha Kalyanak Day of Lord Shantinath

भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया

Mon, 30 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Moksha Kalyanak Day of Lord Shantinath
नारनौल। शहर के मोहल्ला नलापुर स्थिति शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को जैन धर्म के 16वें तीर्थकर भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने सुबह 6.15 बजे भगवान शांतिनाथ का अभिषेक व शांति धारा कर विश्व कल्याण की कामना की। तत्पश्चात नित्य नियम पूजन के साथ ही भगवान शांतिनाथ के निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू चढ़ाए। संदीप जैन ने कहा कि जैन धर्म में तीर्थंकर भगवान के मोक्ष कल्याणक का विशेष महत्व है। यह आयोजन मानव से महामानव और आत्मा से परमात्मा बनने के प्रतीकात्मक आयोजन है। जिनके जरिए धर्म और पुण्य का संचय होता है। भगवान शांतिनाथ ने चक्रवर्ती सम्राट होने के बावजूद सब कुछ त्याग कर आत्मकल्याण के मार्ग को अपनाया। जिसके जरिए उन्होंने मोक्ष को प्राप्त कर जगत को मोह, माया, राग द्वेष से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर नारायण, वृषभ, महेश सीए, राजकुमार व गोपाल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed