फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CCTV cameras being installed in the city will help in curbing criminals.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में लगवाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे, अपराधियों पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

Tue, 24 Feb 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras being installed in the city will help in curbing criminals.
फोटो  संख्या:62- मसानी चौक पर लगाया गया सीसीटीवी---संवाद
महेंद्रगढ़। पुलिस प्रशासन ने आमजन के सहयोग से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य शुरू करा दिया है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने की योजना है। सीसीटीवी लगने के बाद पुलिस प्रशासन को अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

दो साल से शहर में सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े थे। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने पांच जनवरी को रखरखाव के अभाव में एक साल से खराब पड़े हैं 55 सीसीटीवी कैमरे शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने इसे संज्ञान में लेते हुए शहर के व्यापारियों, प्रतिष्ठानों, बैंकों एवं व्यापारिक, सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए एक पखवाड़े तक जागरूकता अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब व्यापारियों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों के सहयोग से पुलिस की निगरानी में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस ने फरवरी के पहले सप्ताह में व्यापारियों, विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों सहित शहरवासियों से अपील की थी। इसके बाद लोग सहयोग में आगे आए।
सीसीटीवी कैमरों को लगवाने का आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सोमवार से विभाग की ओर शहर में कैमरे लगाने शुरू कर दिए है। शहर में विभिन्न चौक-चौराहों पर 60 से अधिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे, जिन पर अनुमानित 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
लघु सचिवालय व शहर थाना में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इन कंट्रोल रूम पर एक-एक कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।वर्ष 2022 में शहर के व्यापारियों ने अभय परियोजना के तहत पुलिस का सहयोग कर करीब 15 लाख रुपये दिए थे।
पुलिस ने नारनौल की एजेंसी को कैमरे लगाने का कार्य सौंपा था। अक्तूबर 2022 से 2024 तक इनकी वारंटी थी। छह माह तक कैमरे सही चले। इसके बाद कैमरे का रखरखाव न होने की वजह से दिसंबर 2024 में ठप हो गए।
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ सिद्धार्थ जैन ने व्यापार मंडल से शहर में कैमरे लगवाने के सहयोग की अपील की थी। पुलिस प्रशासन की ओर से 2022 में शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कैमरे लगाए गए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में कैमरे लगाने कार्य शुरू कर दिया गया है।
-
इन स्थानों पर लगाए गए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
शहर के माजरा चुंगी, अनाज मंडी, रेलवे रोड, बालाजी चौक, सब्जी मंडी गेट, भगवान परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड के सामने, मसानी चौक, राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, कैंची मोड, महिला महाविद्यालय, लघु सचिवालय गेट के सामने पुलिस विभाग की ओर से सीसीटीवी लगाए जाएंगे।


---
वर्जन...
व्यापारियों व प्रतिष्ठानों, संगठनों के सहयोग से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। शहर में 60 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। व्यापारियों, धार्मिक व सामाजिक संगठनों से सहयोग करने की अपील की जा रही है। लघु सचिवालय व शहर थाना में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। - पवन कुमार, प्रभारी, शहर पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed