Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CCTV cameras at the bus stand were repaired in view of the crowd.

Mahendragarh-Narnaul News: भीड़ के मद्देनजर बस स्टैंड पर दुरुस्त कराए सीसीटीवी कैमरे

Sat, 18 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras at the bus stand were repaired in view of the crowd.
फोटो संख्या:56- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर कैमरे को ठीक करता कर्मचारी---संवाद
महेंद्रगढ़। त्योहरी सीजन पर बस स्टैंड पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए राज्य परिवहन की ओर से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खराब पड़े सात सीसीटीवी कैमरों को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही चार कैमरों की मांग भी विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। अब बस स्टैंड परिसर में बने कंट्रोल सेंटर से यात्रियों एवं बसों के संचालन पर निगरानी रखी जाएगी। पिछले सप्ताह लोगों की ओर से सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने का मुद्दा उठाया गया था। अब प्रभारी ने परिसर में लगे सात सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवा दिया गया है। इसके अलावा चार कैमरों की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

यात्री पुष्पेंद्र, सरोज, ममता, पारूल, मनोज, रामकुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर लगे खराब सीसीटीवी कैमरे ठीक होने से यात्रियों की सुरक्षा हो सकेंगी। दिवाली त्योहार पर बस स्टैंड पर यात्रियों की जेब कटने का खतरा कम हो जाएगा। बता दें कि बस स्टैंड पर एक सप्ताह से सीसीटीवी कैमरे खराब थे। सीसीटीवी कैमरे खराब होने से बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे थी। बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 50 से अधिक बसों का संचालन होता है। इसके अलावा यहां पर दस हजार के करीब यात्रियों को आवागमन लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाया दिया गया है। चार सीसीटीवी कैमरों की मांग भी की गई है। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed