{"_id":"636a9874bd28a106866ef88a","slug":"cbse-starts-registration-process-for-aryabhatta-maths-challenge-2022-narnol-news-rtk662940196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज -2022 के लिए शुरू की पंजीकरण प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज -2022 के लिए शुरू की पंजीकरण प्रक्रिया
विज्ञापन
सीबीएसई ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज - 2022 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर 15 नवंबर शाम 5: 30 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पहला लेवल नि:शुल्क रहेगा तथा दूसरे लेवल पर 900 रुपये की फीस ली जाएगी। आर्यभट्ट गणित चैलेंज-2022- दैनिक का उद्देश्य छात्रों के बीच आनंद के माध्यम से दक्षताओं को बढ़ावा देने के लिए सीबीएसई द्वारा आयोजित किया जाता है। वह परीक्षण जो इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि बच्चे किस हद तक गणित को लागू करने में सक्षम है। परीक्षण के प्रदर्शन से मिली प्रतिक्रिया से बोर्ड को स्कूलों और बच्चों को दैनिक जीवन में गणित के अनुप्रयोग में मदद मिलेगी।
दो लेवल पर होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा दो स्तर पर करवाई जाएगी। पहले यह स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में स्कूल स्तर पर टॉप 3 विद्यार्थी चुने जाएंगे। ये टॉपर्स दूसरे स्तर की परीक्षा में भाग ले सकेंगे। पहले लेवल पर यह परीक्षा पैन लेवल तथा दूसरे चरण की नेशनल लेवल की परीक्षा कंप्यूटर पर होगी। 16 से 21 नवंबर तक सीबीएसई स्कूलों को पेपर पहुंचा देगा। इसके बाद स्कूल को अपने स्तर पर पेपर करवाना होगा। उसको चेक करने के बाद टॉप 3 विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे। वो दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेंगे। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए स्कूलों को उक्त टॉप 3 विद्यार्थियों का 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। दूसरे स्तर की परीक्षा 15 दिसंबर को कंप्यूटर पर दी जाएगी।
40 अंक की परीक्षा होगी
यह परीक्षा आठवीं से दसवीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। दोनों लेवल की परीक्षा 40 अंकों की होगी तथा एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसमें लघु उत्तरात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का सिलेबस भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से आर्य भट्ट गणित चैलेंज-2022 का पंजीकरण चल रहे हैं। 15 नवंबर तक उक्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। परीक्षा दो स्तर पर आयोजित होगी। पहले सत्र की परीक्षा स्कूली स्तर पर होगी तथा दूसरी नेशनल लेवल पर आयोजित होगी। पहले चरण की परीक्षा नि:शुल्क और दूसरी परीक्षा के 900 रुपये फीस चार्ज की जाएगी।
-बाबूलाल यादव, प्राचार्य, आरपीएस स्कूल, नारनौल।