फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cbse pattern change

सीबीएसई ने विद्यार्थियों को दी राहत : 11वीं कक्षा में विद्यार्थी चुन सकेंगे अब अपना पसंदीदा विषय

Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
cbse pattern change
नारनौल। कोरोना काल में सीबीएसई ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विद्यार्थियों को अब 11वीं में स्ट्रीम चयन में माथा पच्ची करने की आवश्यकता नहीं होगी। 10वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद नया क्राइटेरिया जारी कर दिया है। जिसमें 11वीं में स्ट्रीम सिस्टम को हटाने का निर्णय लिया गया है। यानी कि अब विषय सिलेक्शन बच्चों की इच्छा के अनुसार होगा। मार्क्स और स्ट्रीम की अनिवार्यता खत्म हो गई है।
विज्ञापन

सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों को इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि कक्षा 11वीं में विद्यार्थियों को उनकी पसंद के हिसाब से विषय चयन करने में छूट दी जाए। वह गणित, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, जीव विज्ञान, अंग्रेजी या अन्य किसी विषय समूह से पसंदीदा विषय चुन सकते हैं। 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 20 जून को औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा। ठीक उसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके बाद अब 11वीं के बच्चे विषयों का सलेक्शन सोच समझकर कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुछ ऐसे मिलेगी राहत
अब गणित के साथ फिजिक्स केमिस्ट्री लेने की बाध्यता नहीं होगी। वह गणित के साथ भूगोल या अकाउंट भी पढ़ सकेंगे या फिर राजनीति विज्ञान के साथ केमिस्ट्री पढ़ सकेंगे। बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स आर्ट्स चलते आ रहे हैं, इस स्ट्रीम सिस्टम समाप्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं जिन विद्यार्थियों ने 10वीं में स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स लिया था अब वह 11वीं में आकर बेसिक मैथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed