फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CBSE national level Kho Kho competition started in Mahendragarh, 40 teams from four countries will participate

Mahendragarh: CBSE की राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, चार देशों की 40 टीमें लेंगी भाग

Thu, 16 Nov 2023 02:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Nov 2023 02:40 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ जिला राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है तथा प्रतियोगिता में सऊदी अरब अमिरात, ओमान, यूएई की टीमें भाग ले रही हैं। वीरवार को स्कूल प्रांगण में 11 बजे बतौर मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने विभिन्न प्रदेशों से पहुंची टीम खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

विज्ञापन
CBSE national level Kho Kho competition started in Mahendragarh, 40 teams from four countries will participate
सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के अटेली रोड पर स्थित राव जयराम स्कूल में वीरवार से सीबीएसई की चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की लड़कियों की अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हरियाणा के एमआर झज्जर व चित्रकूट बैंग्लोर की टीमों के बीच हुआ। बैंग्लोर ने झज्जर की टीम को एक पारी व 8 प्वाइंट से एकतरफ मात दी। दूसरा मुकाबला देहरादून व केरला टीमों के बीच हुआ जिसमें केरला की टीम ने देहरादून को एक प्वाइंट से हराया।

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ जिला राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है तथा प्रतियोगिता में सऊदी अरब अमिरात, ओमान, यूएई की टीमें भाग ले रही हैं। वीरवार को स्कूल प्रांगण में 11 बजे बतौर मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने विभिन्न प्रदेशों से पहुंची टीम खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन


मुख्यातिथि व पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने ध्वजारोहण करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न प्रदेशों से पहुंची टीमों ने अपने ध्वज के साथ मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। देशभर से 40 टीमें भाग 500 खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट की सलामी के बाद अपने प्रदेशों के ध्वजों के साथ खेल को खेल भावना से खेलने की शपथ ली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की खेली नीति के कारण आज पूरे प्रदेश के खिलाड़ी विश्वभर में अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed