फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   caught 384 bottles of wine

वैगनार से अवैध देसी शराब की 384 बोतल पकड़ी, दो गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
caught 384 bottles of wine
पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने जांट गांव में वैगनार कार से देसी अवैध शराब की 384 बोतल बरामद की हैं। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर एक्साइज एक्ट और 188 के तहत केेेस दर्ज कर लिया है। बाद में दोनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि एक वैगनार गाड़ी के जरिए शराब की तस्करी की जा रही है। यह गाड़ी गांव जांट की ओर गई है। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने जांट गांव के पास नाका लगाया। कुछ देर बाद नाके से एक वैगनार गाड़ी गुजरी। पुलिस ने गाड़ी को रोककर पूछताछ की। तलाशी ली गई तो गाड़ी में अवैध शराब की देसी 384 बोतल बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि आरोपी वेद प्रकाश का कपूरी गांव में देसी शराब का ठेका है। उसी की आड़ में जांट गांव में देसी शराब यहां अवैध सप्लाई के लिए लाई गई थी। पुलिस ने मौके से गांव कपूरी निवासी वेदप्रकाश और चेलावास निवासी जगमीत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में लिया। दोनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। 29 जून की देर शाम महेंद्रगढ़ की स्पेशल स्टाफ टीम ने गांव चेलावास में विजय पाल के घर छापा मारकर अवैध शराब की 36 बोतल अंग्रेजी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed