फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cash worth Rs 2.50 lakh snatched from bank employee by firing

फायर कर बैंक कर्मी से छीनी 2.50 लाख रुपये की नकदी

Fri, 08 Apr 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 2.50 lakh snatched from bank employee by firing
निजी बैंक के कर्मचारी से अज्ञात युवक पिस्तौल के बल पर 2 लाख 50 हजार रुपये छीन ले गए। पीड़ित की शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी आडयाली तुर्कियाबास जिला अलवर राजस्थान निवासी सतीश चंद ने बताया कि वह बहरोड के एक निजी बैंक में कार्यरत है। वह बैंक स्कीम के तहत महिलाओं को 30 से 50 हजार लोन देता है। वीरवार समय सुबह करीब सात बजे वह बहरोड से ढाणी चीमा गांव नायन के लिए चला था। जोकि गांव भेडंटी, देवता, बनाहर, बनिहाडी से रिकवरी के बाद गांव भेडंटी में अपने दोस्त मुकेश के घर गया। उसके बाद वह मोटरसाइकिल से बहरोड जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे जब वह शहबाजपुर और भेडंटी के बीच पहुंचा तो भेडंटी की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उसकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगा दी। एक युवक ने उसकी मोटरसाइकिल को लात मारकर कर गिरा दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसका बैग छीनने का प्रयास करने लगे लेकिन उसने अपना बैग नहीं छोड़ा तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली का छर्रा उसकी छाती के बाई तरफ लगा गया। जिससे वह जमीन पर गिर गया और उक्त युवक उसका बैग छीन कर ले गए। उस बैग में करीब 2 लाख 50 हजार रुपये, टैबलेट व कागजात थे। उसने देखा की उनकी मोटरसाइकिल पीछे कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। इसके बाद उसने उक्त घटना की सूचना नांगल चौधरी थाने में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed