फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against tractor driver for transporting illegal mining minerals

अवैध खनन कर खनिज की ढुलाई करने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 08 Jun 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case registered against tractor driver for transporting illegal mining minerals
नारनौल। खान एवं भू-विज्ञान विभाग की शिकायत पर नांगल चौधरी पुलिस ने अवैध खनन कर खनिज की ढुलाई करने के आरोप में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

खान एवं भू-विज्ञान विभाग नारनौल ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि 15 मार्च की शाम अवैध खनन की रोकथान के लिए नांगल चौधरी थाना से एएसआई जयवीर सिंह व खनन विभाग से खनन निरीक्षक दीपक कुमार, खनन रक्षक पुनीत व मलकीत सिंह ने छापड़ा बीबीपुर (अरावली क्षेत्र) में ट्रैक्टर-ट्राली की जांच की तो वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ट्राली में लौह पत्थर क्षमता से अधिक मिले। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया। वहीं वाहन मालिक भजन लाल गांव ताजीपुर को जुर्माना भरने के लिए दो बार नोटिस दिया लेकिन उसने जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई। इसलिए उक्त वाहन मालिक/चालक के खिलाफ मिलीभगत करके खनिज की चोरी करने व कब्जा में रखने के लिए खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं के मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस शिकायत पर उक्त वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed