फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against Chairman of Yaduvanshi School and three unknowns under SC, ST Act

यदुवंशी स्कूल के चेयरमैन और तीन अज्ञात के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

Wed, 29 Dec 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Chairman of Yaduvanshi School and three unknowns under SC, ST Act
गांव मित्रपुरा निवासी एक महिला ने नांगल चौधरी के पूर्व विधायक एवं यदुवंशी स्कूल के चेयरमैन राव बहादुर सिंह व तीन अज्ञात पर मारपीट करने एवं जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राव बहादुर सिंह ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे एवं बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

गांव मित्रपुरा निवासी पिंकी देवी ने बताया कि उसके पति कैलाश की 15 सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस संबंध में यदुवंशी स्कूल बस चालक के खिलाफ फैजाबाद चौकी में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में समझौते को लेकर स्कूल चेयरमैन एवं पुलिस की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। स्कूल चेयरमैन राव बहादुर सिंह की ओर से समझौते के बदले पैसे एवं स्वयं के स्कूल में बच्चों की पढ़ाई मुफ्त करवाए जाने का आश्वासन मिला था। यह आश्वासन चेयरमैन की ओर से स्कूल ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने उनके घर पर आकर दिया था। बाद में पुलिस भी समझौते करवाने के लिए पूरी कोशिश कर ही थी। उसने चौकी कई बार चक्कर भी लगाए, लेकिन हर बार उन्होंने समझौता करने का लालच ही दिया। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह ट्रांसपोर्ट इंचार्ज के आश्वासन पर 4 दिसंबर को स्कूल चेयरमैन राव बहादुर सिंह के महेंद्रगढ़ आवास पर मिलने गई थी। उसके साथ बच्चे और भाई भी था। चेयरमैन राव बहादुर सिंह के आवास पर तीन अज्ञात व्यक्ति बैठे हुए थे। उन्होंने डराकर उनसे कागजों पर दस्तखत करवा लिए। राव बहादुर सिंह ने उन्हें 50 हजार रुपये देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया। इस दौरान राव बहादुर सिंह ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। बाद में उसके पास बैठे तीन लोगों ने उनको धक्के देकर कमरे से बाहर कर दिया। बाद में उन्होंने अपना वकील बुलाया तो उसने भी बहादुर सिंह को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने उसकी बात भी नहीं मानी। उसने वकील को भी जलील किया। इसके बाद पिंकी ने महेंद्रगढ़ थाने में जाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि राव बहादुर सिंह एवं उसके आदमियों ने जातिसूचक शब्द कहें तथा मारपीट की है।
विज्ञापन

यदुवंशी स्कूल चेयरमैन राव बहादुर सिंह एवं तीन अज्ञात आदमियों के खिलाफ मारपीट एवं एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। -अश्वनी कुमार, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी गाड़ी मित्रपुरा नांगलिया में कई दिनों से रोड से एक तरफ खड़ी थी। क्योंकि नियमों के मुताबिक वह दस वर्ष पूरा कर चुकी। उसी गांव का एक व्यक्ति शराब पीकर बाइक पर जा रहा था, जिसने पीछे से गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया दिया। जब उन्हें पता लगा तो वे इस मामले में पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी से मिले। उनको घटना की पूरी सच्चाई बताई। जांच के बाद मुकदमा रद्द भी कर दिया। बाद में मेरे पास दो बार मित्रपुरा नांगलिया के लोग भी आए थे। उन्होंने अपने आपको गरीबी का हवाला दिया तथा उनको छोटी-मोटी सहयोग का आश्वासन दिया था। मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो झूठे तथा बेबुनियाद हैं। -राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक एवं यदुवंशी स्कूल चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed