फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against accused of knife attack on woman

Mahendragarh-Narnaul News: महिला पर चाकू से हमले के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against accused of knife attack on woman
कनीना। क्षेत्र के गांव सिहोर में एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ गलत हरकत करने व विरोध करने पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक नवंबर को उसका पति किसी कार्य से घर से बाहर गया था। उसी दिन गांव का ही रविंद्र उनके घर में घुस गया व उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब उसने इस संबंध में अपने पति को फोन पर सूचना दी तो आरोपी एक चाकू लेकर आया व उस पर चार-पांच बार हमला कर घायल कर दिया। सूचना के कुछ समय बाद ही उसका पति घर पर पहुंच गया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed