फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Car hits four people walking on foot in Mahendragarh, three boys killed and one injured

महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: कार ने पैदल चल रहे चार लोगों को मारी टक्कर, तीन लड़कों की मौत व एक घायल

Wed, 07 Feb 2024 10:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Feb 2024 10:45 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी एक कार ने उनको को टक्कर मारी दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Car hits four people walking on foot in Mahendragarh, three boys killed and one injured
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे में देर रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई। कनीना के निवासी तीनों गाहड़ा रोड स्थित एक मैरिज प्लेस में शादी समारोह से शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गाहड़ा रोड पर एक टाटा टियागो गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर में रेफर किया गया। जिनमें एक बच्चा भी बताया जा रहा है। उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार कार चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी को छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान कनीना निवासी 17 वर्षीय योगेश, 35 वर्षीय सुरेंद्र व 32 वर्षीय बबलू के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed