फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Car driver killed by trolla, four injured including two children

ट्राला की चपेट में आने से कार चालक की मौत,दो बच्चे समेत चार घायल

Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Car driver killed by trolla, four injured including two children
नारनौल-निजामपुर रोड जौरासी गांव के पास ट्राले की चपेट में आने से कार चालक की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार बसई राजस्थान निवासी मुकेश (22) अपने गांव के नेवी में कार्यरत बलकेश, उसकी पत्नी व दो बच्चों को एयरपोर्ट दिल्ली से लेकर वीरवार सुबह छह बजे गांव जा रहा था। पुलिस को दी शिकायत में बलकेश ने बताया कि वीरवार सुबह छह बजे कार जौरासी गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान निजामपुर की ओर से आ रहे ट्राला ने कार में साइड से टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई और चालक को गंभीर चोटे लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी को सरकारी अस्पताल नारनौल भर्ती कराया। जहां पर चालक की मौत हो गई। वहीं बलकेश व उसकी पत्नी राजेंद्र की हालात गंभीर होने पर पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर भेज दिया। दोनों व बच्चों का जयपुर मेें उपचार चल रहा है। मुकेश के गांव के लोगों ने बताया कि दो भाइयों में मुकेश बड़ा था। उसकी सगाई हो चुकी है और मई में शादी होने वाली थी। मुकेश ने खुद कार खरीद कर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed