{"_id":"61e6f9d10465d5774a5210ad","slug":"car-borne-miscreants-first-fired-in-the-air-then-ransacked-the-hotel-narnol-news-rtk6360840110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने पहले की हवाई फायरिंग, फिर होटल में तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने पहले की हवाई फायरिंग, फिर होटल में तोड़फोड़ की
विज्ञापन
तीन गाड़ियों में सवार होकर आए करीब हथियारबंद बदमाशों ने गांव बुचावास व गुढ़ा के बीच में बने एक होटल में तोड़फोड़ व हवाई फायरिंग कर व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने 11 नामजदों व छह अन्य पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव झगड़ोली निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसने गांव बुचावास व गुढ़ा के बीच होटल कर रखा है। सोमवार रात करीब 8 बजे दो बोलेरो कैंपर व एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर करीब 15 बदमाश पहुंचे। आते ही बदमाशों ने होटल के शीशे तोड़े और दो हवाई फायर किए।
दिनेश कुमार ने बताया कि उस समय होटल में उसका लड़का पुष्पेंद्र था। बदमाशों ने उसका पीछा किया लेकिन वह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। बेटे का पीछा करते हुए बदमाश घर तक पहुंच गए और उस पर पिस्तौल तान कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। पीड़ित दिनेश ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत मंगलवार को पुलिस को दी गई है। शिकायत में सुधीर उर्फ मोटा, संदीप उर्फ महाजन, विकास उर्फ विक्की, दिवेश उर्फ देबू, नवीन, धर्मेंद्र, ओमबीर, प्रमोद, गोलिया, विनोद उर्फ बच्ची, मनोज उर्फ बाली व छह अन्य लोगों पर होटल में तोड़फोड़ कर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों को शीघ्र ही हिरासत में लिया जाएगा। सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़, रामनाथ